Sonakshi Sinha Makeup Tips For Natural Glow: कई महिलाओं के लिए सुबह-सुबह मेकअप करना झंझट भरा काम लगता है. स्किन को तैयार करना, फिर बेस बनाना, कंटोरिंग करना और नेचुरल ग्लो के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना काफी समय लेता है. लेकिन अगर आप हर दिन के मेकअप को आसान लेकिन फ्लोलेस बनाना चाहते हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप मंत्रा आपके काम आ सकता है. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनेल पर बताया कि आप बिना भारी मेकअप और घंटों की मेहनत के भी आप फ्रेश, नैचुरल और फ्लॉलेस दिख सकती हैं.
सोनाक्षी का ये 10-स्टेप मेकअप रूटीन प्रोफेशनल फिनिश और डेली वियर के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाता है. सोनाक्षी सिन्हा बताती हैं कि अच्छा मेकअप स्किन की सही तैयारी से शुरू होता है. अगर बेस सही हो, तो कम मेकअप में भी चेहरा निखरकर सामने आता है. यही वजह है कि उनका ये मेकअप मंत्र आज की बिज़ी लाइफस्टाइल वाली महिलाओं के लिए बेहद काम का है.
सोनाक्षी सिन्हा मेकअप मंत्रा
स्टेप 1: स्किन प्रेप – मॉइश्चराइज़र
सोनाक्षी टोनर को स्किप करती हैं और सीधे मॉइश्चराइज़र लगाती हैं. वह माथे पर अच्छे से मॉइश्चराइज़र लगाती हैं और गालों पर थोड़ा ज़्यादा, क्योंकि वहां स्किन ड्राई रहती है. वहीं नाक पर मॉइश्चराइज़र नहीं लगातीं, क्योंकि वह हिस्सा जल्दी ऑयली हो जाता है.
स्टेप 2: अंडर-आई क्रीम
इसके बाद वह अंडर-आई क्रीम लगाती हैं, जिससे आंखों के नीचे की नाज़ुक त्वचा हाइड्रेट रहती है और डार्क सर्कल्स कम दिखते हैं. सोनाक्षी के मुताबिक, सही स्किन प्रेप से मेकअप लंबे समय तक टिकता है.
स्टेप 3: कंसीलर
अब बारी आती है कंसीलर की. सोनाक्षी अंडर-आई एरिया और जरूरत वाली जगहों पर कंसीलर लगाती हैं. वह मेकअप स्पॉन्ज से इसे अच्छे से ब्लेंड करती हैं ताकि पैची लुक न आए. उनका कहना है कि कंसीलर को बराबर फैलाना बहुत ज़रूरी है.
स्टेप 4: हल्का पाउडर सेट करना
कंसीलर को सेट करने के लिए वह ट्रांसलूसेंट पाउडर का हल्का सा डस्टिंग करती हैं. खासतौर पर उन हिस्सों पर जहां ऑयल जल्दी आता है. इससे चेहरे पर शाइन कंट्रोल में रहती है.
स्टेप 5: फाउंडेशन
सोनाक्षी हेवी फाउंडेशन की जगह कुशन फाउंडेशन इस्तेमाल करती हैं, जो नेचुरल फिनिश देता है. वह फाउंडेशन लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करती हैं और बाद में ब्यूटी ब्लेंडर से उसे मैट फिनिश देती हैं. अंडर-आई एरिया पर वह थोड़ी एक्स्ट्रा कवरेज भी देती हैं.
स्टेप 6: सेटिंग पाउडर
फाउंडेशन के बाद वह एक बार फिर हल्की लेयर में सेटिंग पाउडर लगाती हैं. इससे मेकअप लॉक हो जाता है और क्रीज़िंग की परेशानी नहीं होती.
स्टेप 7: कॉन्टूर
चेहरे को डाइमेंशन देने के लिए सोनाक्षी क्रीम कॉन्टूर का इस्तेमाल करती हैं. वह पाउडर ब्रश से गालों की हड्डियों और जॉलाइन पर कॉन्टूर लगाती हैं, जिससे चेहरा शार्प और डिफाइंड लगता है.
स्टेप 8: आइब्रो
सोनाक्षी मानती हैं कि अच्छी तरह शेप की गई आइब्रो पूरा लुक बदल देती हैं. वह सुपर-फाइन आइब्रो पेंसिल से नेचुरल तरीके से ब्रोज़ को भरती हैं.
स्टेप 9: आंखों का मेकअप
आई मेकअप के लिए वह ज्यादा शेड्स इस्तेमाल नहीं करतीं. सिर्फ एक-दो मैट ब्राउन शेड्स से आंखों को डेफिनिशन देती हैं, जिससे मिनिमल और क्लीन लुक मिलता है.
स्टेप 10: लिप्स
आखिर में वह न्यूट्रल शेड की लिक्विड मैट लिपस्टिक लगाती हैं, जो लुक को पॉलिश्ड बनाती है और बाकी मेकअप के साथ बैलेंस में रहती है.
सोनाक्षी सिन्हा का ये आसान मेकअप रूटीन साबित करता है कि खूबसूरत दिखने के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. सही तकनीक, कम स्टेप्स और थोड़ी समझदारी से आप भी रोज़मर्रा में नैचुरल, फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक पा सकती हैं.
.