कहीं छप्पन भोग की थालियां तो कहीं कचौरी-आलूबड़े का प्रसाद: गणेशोत्सव के जश्न में डूबा खिलचीपुर, देर रात तक चले भक्ति कार्यक्रम – rajgarh (MP) News

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है। जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाकर भक्तगण गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कहीं भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है तो कहीं कचौरी और आलूबड़े का प्रसाद चढ़ाकर भक्त उनकी मेहमान की तरह

.

भगवान को लगाए 56 भोग

वार्ड क्रमांक 12 कायस्त मोहल्ले में न्यू चिंता हरण समिति ने मंगलवार की रात भगवान गणेश को 56 व्यंजनों का भव्य भोग अर्पित किया। शाम साढ़े आठ बजे शुरू हुई महाआरती में नगर परिषद उपाध्यक्ष शीतल शर्मा अपने पति विजय शर्मा के साथ शामिल हुईं। करीब आधे घंटे तक झांझ-मंजीरों के साथ आरती गूंजती रही और बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धा से शामिल हुए।

देर रात तक चला प्रसादी वितरण

इसके बाद छप्पन भोग के दर्शन कराए गए। देर रात तक पंडाल में सुंदरकांड का पाठ और प्रसादी वितरण चलता रहा। समिति सदस्य सुरेश सोनी ने बताया कि बीते 22 वर्षों से गणेशजी की स्थापना हो रही है और इस बार गणेशजी ‘सेठ स्वरूप’ में विराजमान हैं।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 पिपली बाजार नागर मोहल्ले में अंजनी लाल गणेश उत्सव समिति ने आकर्षक झांकी स्थापित की। यहां प्रतिदिन भगवान गणेश को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। मंगलवार को कचौड़ी, आलूबड़े और मोतीचूर लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया गया। रात साढ़े आठ बजे हुई महाआरती में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

17 वर्षों से कर रहे भगवान की सेवा

समिति सदस्य भगवान गुप्ता ने बताया कि यहां 17 वर्षों से गणेशजी को घर आए मेहमान की तरह मानकर पूजा जाता है और पूरा वार्ड मिलकर इस सेवा को उत्सव का रूप देता है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *