कहीं डबल सैलेरी, कहीं मूवी टिकेट, एमपी में 100 फीसदी डिजिटाइजेशन करने वाले BLO को मिल रहा सम्मान

Last Updated:

Madhya Pradesh Voter List Survey: मध्यप्रदेश में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह साफ और डिजिटल बनाने का काम जारी है. सीधी जिले में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया और बेहतर काम करने वाले BLO को सम्मानित किया. शहडोल जिले में 100 BLO को डिजिटल काम पूरा करने पर अमरकंटक यात्रा और सिनेमा का इनाम मिलेगा.

SIR अभियान से डिजिटल और सटीक होगी सूची

Madhya Pradesh Voter List Survey:  मध्यप्रदेश में इन दिनों मतदाता सूची को पूरी तरह साफ-सुथरा और डिजिटल बनाने का बड़ा अभियान चल रहा है. इसे “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन” यानी SIR कहते हैं. इसका मकसद है कि मतदाता सूची में सिर्फ असली मतदाताओं का ही नाम रहे, जो मर चुके हैं, कहीं और चले गए हैं या जिनका नाम दो-दो जगह लिखा है, उन्हें हटाया जाए.

पोलिंग बूथों पर पहुंचकर SIR सर्वे का जायजा
सीधी जिले में यह काम जोर-शोर से चल रहा है. जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है. अच्छा काम करने वाले BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को गुलदस्ते और फूल देकर हौसला बढ़ाया जा रहा है. सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अचानक दर्जनों पोलिंग बूथों पर पहुंचकर SIR सर्वे का जायजा लिया, जहाँ अच्छा काम कर रहे कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट किया. एक 95 साल के बुजुर्ग मतदाता को भी सांसद जी ने गुलाब देकर सम्मान दिया.

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा, “कुछ लोग तो बुराई करेंगे ही, लोगों का काम है कहना, हमारा काम है सब सही कराना. बीस-पच्चीस साल बाद मतदाता सूची की इतनी बड़ी सफाई हो रही है. जैसे घर में लंबे समय तक सफाई न हो तो कचरा जमा हो जाता है, वैसे ही सूची में भी गलत नाम घुस आए थे. SIR का काम सिर्फ कचरा साफ करने वाला काम है. इसमें किसी को तकलीफ नहीं है. हमारे भाजपा कार्यकर्ता और जिले के अधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. अब तक 80% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है.

इसी तरह शहडोल जिले में भी SIR अभियान पूरी तेजी से चल रहा है. यहाँ जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक अनोखी पहल शुरू की है. जिन 100 BLO सबसे जल्दी और बेस्ट तरीके से 100% डिजिटलाइजेशन कर लेंगे, उन्हें खास इनाम मिलेगा. वे अपने परिवार के साथ पवित्र स्थल अमरकंटक की मुफ्त यात्रा करेंगे और पूरे परिवार के साथ सिनेमा देखने भी जाएंगे. कलेक्टर साहब का कहना है कि इससे कर्मचारियों में जोश आएगा और जल्दी-जल्दी काम पूरा होगा.

दोनों जिलों में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मिलकर एक ही लक्ष्य पर लगे हैं – जनवरी 2026 में आने वाली नई मतदाता सूची बिल्कुल साफ, सटीक और डिजिटल हो. ताकि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

एमपी में 100 फीसदी डिजिटाइजेशन करने वाले BLO को मिल रहा सम्मान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *