उज्जैन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत: कुत्ता सामने आने से एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा, पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर – Ujjain News

उज्जैन में मंगलवार सुबह सड़क पर अचानक कुत्ते के आने के कारण हुए हादसे में एक आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। वह अपने घर से इंदौर जाने के लिए अपने पिता के साथ निकले थे। हादसा नानाखेड़ा क्षेत्र में हुआ।

.

ऋषि नगर निवासी जय श्रीवास्तव (30) इंदौर की एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे। वे रोजाना इंदौर और उज्जैन का सफर करते थे। मंगलवार सुबह वे पिता विजय श्रीवास्तव के साथ नानाखेड़ा बस स्टैंड जा रहे थे। इसी दौरान यात्रिका होटल के पास उनकी एक्टिवा के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ा और पिता-पुत्र दोनों गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही तूफान कार ने जय को टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से दोनों को भरतपुरी के आर्थो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता का इलाज जारी है, लेकिन बेटे जय की अस्पताल में ही मौत हो गई।

भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव के भतीजे जय की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। उन्होंने बताया कि कार में केवल थोड़ी खरोंच आई है। जय कुछ महीनों पहले ही बेंगलुरु से इंदौर ट्रांसफर लेकर कंपनी जॉइन किए थे। लेकिन आज सुबह हुए इस हादसे में उनका निधन हो गया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *