मिट्टी के चूल्हे पर भी फूलेगी मुलायम रोटी, बस अम्मा की ये छोटी-सी ट्रिक अपनाएं और बनाएं फू

Last Updated:

Lifestyle News: जहां एक तरफ गैस चूल्हा में रोटी बनाना आसान होता है तो वहीं मिट्टी चूल्हे में ज्यादातर महिलाओं को रोटी बनाना नहीं आता है. अगर कोशिश करके बना भी लिया तो रोटी या तो कच्ची रहती है या जल जाती है लेकिन फूलती नहीं है. हालांकि, आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर मिट्टी चूल्हे में भी आसानी से रोटियां बना सकते हैं. 

Homemade Chulha Roti: जहां एक तरफ गैस चूल्हा में रोटी बनाना आसान होता है तो वहीं मिट्टी चूल्हे में ज्यादातर महिलाओं को रोटी बनाना नहीं आता है. अगर कोशिश करके बना भी लिया तो रोटी या तो कच्ची रहती है या जल जाती है लेकिन फूलती नहीं है. हालांकि, आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर मिट्टी चूल्हे में भी आसानी से रोटियां बना सकते हैं. गैस चूल्हे से भी जल्दी रोटियां बनकर तैयार कर सकते हैं. चूल्हे में फूली-फूली रोटी बनाने की ट्रिक्स गृहिणी अनीता लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि गैस चूल्हे में रोटी बनाना जहां आसान होता हैं वहीं मिट्टी के चूल्हे में रोटी बनाना थोड़ा कठिन होता है.

गैस चूल्हे में फूली रोटी भी आसानी से बन जाती है लेकिन मिट्टी चूल्हे में रोटी फुलाना भी कठिन होता है. हालांकि, मिट्टी चूल्हे में आसान ट्रिक अपनाकर आसानी से रोटियां बनाई जा सकती हैं. अनीता बताती हैं कि मिट्टी चूल्हे में रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंध लें. इसके बाद रोटी बनाने की लोई बना लें. अब हुरसा या चकला पर बेलन की सहायता से लोई को दबाना है. हल्की-हल्की दाब से बेलन घुमाना है. किनारों में धीरे-धीरे बेलन घुमाना हैं और बीच में थोड़ा तेज दबाना है. रोटी को बीच में मोटा रखें और किनारों पर पतला रखें. इसके बाद आप इसे तवा पर रख दीजिए. तवा का ध्यान जरूर देना है कि क्योंकि मिट्टी चूल्हे में आंच ज्यादा रहती है इसलिए मोटा तवा रखें नहीं तो रोटी तवा में ही जल जाएगी. कोशिश करें कि तवा मिट्टी का ही हो. मिट्टी के तवे में रोटी को दोनों तरफ से सेंक लेना है.

इसके बाद आपको तवे से रोटी उतार लेना है और चूल्हे में लकड़ी और कंडे की आंच में रोटी को चिमटा की सहायता से दोनों तरफ़ सेंक लेना है. अगर आप गैस चूल्हे में रोटी बना पाते हैं तो इसमें भी आसानी से रोटियां बनाना सीख जाएंगे.

सेहत के लिए फायदेमंद होती है चूल्हे की रोटी
चूल्हे की रोटी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है. क्योंकि गैस पर रोटी बनाते समय ज्यादातर लोग उसके पकाने के लिए डायरेक्ट गैस की आंच पर सेंकते हैं. ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि गैस स्टोव पर रोटी सेंकते समय इनमें एयर पोल्यूटेंट का उत्सर्जन होता है. जो रोटी में चले जाते हैं. इसे खाने से कई बीमारियां होने का खतरा रहता है.

ऐसे भी बना सकते हैं रोटी
रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को थोड़ा पतला माडें. अब चकले और बेलन पर देसी घी लगाएं. आटे की लोई को चकले पर रखकर थोड़ा सा बेलें. अब अपने हाथों पर पानी और थोड़ा घी लगाना है. इसके बाद हाथों के जरिए इसे आकार में बड़ा करते जाएं. चिपकने पर दोबारा घी या पानी लगाएं. इसे अब तबे पर डालें और थोड़ा पकने दें. इसके बाद बहुत थोड़ी देर के लिए आंच पर पकाएं. घी लगाकर गर्मागर्म सर्व करें. इस तरह रोटी बनाने पर बिल्कुल चूल्हे जैसी रोटी का स्वाद आएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *