Last Updated:
Snake Facts: सांप जब अपने फन से काटता है तो हर कोई जानता है इससे जहर फैलता है और इंसान की मौत हो जाती है. लेकिन अक्सर लोगों का सवाल होता है कि जब सांप अपनी पूंछ से लोगों को मारने लगे तो क्या इससे इंसान की मौत हो सकता है. इस बात में कितनी सच्चाई है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
सांप की पूंछ के मामलों में कुछ स्थितियों में गलतफहमी हो सकती है. जब सांप पूंछ से किसी पर जोरार प्रहार करें तो स्किन पर खरोंच या चोट लग सकती है और बाद में वहां संक्रमण हो सकता है. इस इंफेक्शन के कारण बुखार आ सकता है. यह बुखार सांप की पूंछ से नहीं, बल्कि बैक्टीरियल संक्रमण से होता है. लेकिन सवाल यह है कि क्या सांप की पूंछ में जहर होता है. अगर सांप से किसी भी तरह का संपर्क हुआ हो और दर्द, सूजन, बुखार या घबराहट महसूस हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है.

मध्य प्रदेश के खरगोन के मशहूर स्नेक कैचर महादेव पटेल ने न्यूज 18 को बताया कि सांप की पूंछ में जहर नहीं होता और जब सांप पूंछ से किसी को मारे तो इंसान बेहोश नहीं होता और न ही बुखार आता है. सांप की पूंछ में कोई ज़हर नहीं होता, वो सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल करता है.

कुछ लोगों को साप के काटने के बाद बुखार और सिरदर्द महसूस होता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. साप के काटने का अनुभव डरावना होता है. इसका मानसिक असर भी पड़ता है. डर और तनाव की वजह से शरीर में एड्रेनालाईन बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द और कभी-कभी बुखार भी आ सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर सांप काट ले और त्वचा पर कोई चोट या खरोंच आ जाए तो इंफेक्शन हो सकता है. इससे शरीर की इम्यूनिटी एक्टिव हो जाती है और बुखार आ सकता है. ये कभी-कभी होने वाला इंफेक्शन हो सकता है. कुछ लोग बहुत सेंसिटिव होते हैं और उन्हें हल्की चोट या स्ट्रेस भी हो जाए तो सिरदर्द और बुखार आ सकता है. अगर सांप अपनी पूंछ पर काट ले तो लोग डर सकते हैं या बीमार भी पड़ सकते हैं.

ज्यादातर लोग सांप के नाम से ही डर जाते हैं, क्योंकि वो जहरीले होते हैं. लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है. जैसे इंसान सांप से डरता है वैसे ही सांप भी इंसान से डरते हैं. उन्हें तेज आवाज से भी बहुत डर लगता है. जब सांप को खतरा महसूस होता है तो वो अपनी पूंछ का इस्तेमाल दुश्मन को डराने के लिए करता है.