छोटी आदत, बड़ा असर! मेथी दाना और शुगर कंट्रोल का कनेक्शन, जानिए

Last Updated:

शुगर कंट्रोल के लिए मेथी दाना एक असरदार नेचुरल उपाय माना जाता है. रात को मेथी दाना भिगोकर सुबह खाली पेट इसका पानी पीना और दाने चबाना ब्लड शुगर बैलेंस में मदद कर सकता है. क्या सच में छोटी-सी आदत बड़ा असर दिखा सकती है? इसके साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पूरी नींद भी बेहद जरूरी है. ध्यान रखें, यह उपाय दवा का विकल्प नहीं है, इसलिए डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा जरूरी है.

शुगर बढ़ना आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. डायबिटीज़ को कंट्रोल करना जरूरी है, वरना स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. आयुर्वेदिक उपाय इसमें मददगार साबित हो सकते हैं, साथ ही जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी है.

Local18

सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा के अनुसार शुगर को नेचुरली कंट्रोल करना संभव है. उनका कहना है कि कुछ घरेलू उपाय ब्लड शुगर बैलेंस में मदद करते हैं, लेकिन ये दवा का विकल्प नहीं हैं.

Local18

डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि मेथी दाना शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद असरदार है. आयुर्वेद के अनुसार, यह कफ और मेद दोष को कम करता है और शरीर में ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Local18

रात को एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें. अगले दिन सुबह खाली पेट इसका पानी पिएं और दाने चबाकर निगल लें. यह तरीका नियमित रूप से अपनाने से शरीर में शुगर बैलेंस रखने में मदद मिलती है.

Local18

ध्यान रखें कि यह उपाय दवा का विकल्प नहीं है. यह केवल नेचुरल सपोर्टिव रेमेडी है. डायबिटीज़ को मैनेज करने के लिए नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा जरूरी है.

Local18

मेथी दाना के साथ-साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद भी शुगर कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते हैं. छोटी-छोटी आदतों से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखने में मदद मिलती है.

Local18

किसी भी आयुर्वेदिक या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें. यह उपाय सिर्फ सपोर्टिव है और सही मैनेजमेंट के लिए चिकित्सकीय देखभाल अनिवार्य है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

छोटी आदत, बड़ा असर! मेथी दाना और शुगर कंट्रोल का कनेक्शन, जानिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *