Last Updated:
International Womens Day 2026 : आज यानी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन अपनी जीत का जश्न मनाने, अपनी पहचान पर गर्व करने और उन बेड़ियों को तोड़ने का है जो हमें पीछे रोकती थीं. इस साल विमेंस डे पर केवल शुभकामनाओं से नहीं, बल्कि महिलाएं अपने मन की बात को एक्सप्रेस भी करें. तो क्यों ने अपनी हथेलियों पर ‘मेहंदी’ के जरिए उकेरें दिल की बात.
Womens Day Mehendi Designs : अगर आप भी इस बार वूमेंस डे पर कुछ अलग करना चाहती हैं, तो पारंपरिक फूलों वाली डिजाइन को छोड़िए और इन 8 ट्रेंडी मेहंदी आइडियाज पर नजर डालिए, जो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर, नारी शक्ति का जश्न अब केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह हमारे श्रृंगार और कला में भी नजर आने लगा है. इस साल ‘सशक्तिकरण’ की गूंज महिलाओं की हथेलियों पर सजी मेहंदी के गहरे रंगों में साफ दिखाई दे रही है. पारंपरिक डिजाइन्स को पीछे छोड़ते हुए, अब महिलाएं ऐसी मेहंदी पसंद कर रही हैं जो उनके व्यक्तित्व, उनके सपनों और उनकी आज़ादी को दर्शाती हो. चाहे वह बाजू, कलाई या हथेली पर लिखे शब्द हों या आसमान छूते फाइटर जेट्स की आकृति, ये नए डिजाइन्स हर महिला की अनकही कहानी बयां कर रहे हैं.
2. ‘शी इंस्पायर्स’ पोर्ट्रेट (She Inspires Portrait)- हथेली के बीचों-बीच एक ऐसी महिला का चेहरा, जिसके बाल खुले हों और आंखों में गजब का आत्मविश्वास हो. इसे बारीक शेडिंग के साथ बनाया जाता है, जो नारी के स्वतंत्र और निडर स्वरूप को दर्शाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
3. फाइटर जेट और वर्दी थीम (The Aviator Look)- चूंकि हमारी बेटियां अब आसमान नाप रही हैं, इसलिए फाइटर पायलट थीम वाली मेहंदी बहुत चर्चा में है. एक हाथ पर उड़ता हुआ जेट और दूसरे पर आसमान की लहरें. यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो रक्षा क्षेत्र या एडवेंचर से जुड़ी हैं.
4. आप महिला दिवस पर इस मेहंदी डिजाइन के साथ महिला शक्ति को बखूबी शो कर सकती हैं. यहां हाथ पर बेहद खूबसूरत और क्रिएटिव आर्ट दिखाई दे रही है, जिसमें उंगलियों पर जालीदार पैटर्न और गहरी भरी मेहंदी डिजाइन है वहीं, हथेली के बीच में “Happy Women’s Day” लिखा और नीचे एक महिला के साथ शेर की आकृति बनाई गई है, जो महिलाओं की ताकत, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है.
इस मेहंदी डिजाइन में एक महिला को मल्टीटास्किंग करते हुए दर्शाया गया है. उसके कई हाथ हैं और उसमें मोबाइल, किचन का सामान और रोजमर्रा की चीजें दिखाई गई हैं. यह डिजाइन आधुनिक महिला की जिम्मेदारियों, मेहनत और ताकत को खूबसूरती से दिखाता है. महिला दिवस के लिए यह परफेक्ट डिजाइन्स हो सकती है.
महिला दिवस यानी महिला होने को सेलिब्रेट करना. आप इस तरह की मेहंदी लगाकर सेल्फ लव और सेल्फ केयर के महत्व का मैसेज दे सकती हैं. आप इस तरह की गर्ल गैंग, सोलो ट्रैवल जैसी इमेज भी हाथों पर बनवा सकती हैं.
लड़की होना, यानी तमाम जिम्मेदारियों के अलावा भी मौज मस्ती सेलिब्रेट करना. आप अगर कुछ नए स्टाइल में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन्स ट्राई करें. ये काफी क्यूट दिखती हैं और बड़ी आसानी से बन जाती हैं. कॉलेज गर्ल्स के लिए ये डिजाइन परफेक्ट है.
.