गुड़ से मिठाई बन रही बेस्वाद या दूध फट रहा है? इन 5 आसान टिप्स का रखें ध्यान, हर बार मिलेगा गजब का टेस्ट और टेक्सचर

Jaggery Sweets Tips: आप हर बार मिठाई बनाते हुए वही पुराना तरीका अपनाती हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और हेल्दी ट्राय करने का. खासकर जब बात मीठे की हो तो ज़्यादातर लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आजकल हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ गुड़ की तरफ लोगों का रुझान भी बढ़ रहा है. गुड़ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिहाज से भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को दुरुस्त रखता है और आयरन से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मिठाई बनाते समय गुड़ को सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, वरना मिठाई का स्वाद और टेक्सचर दोनों ही खराब हो सकते हैं.

अक्सर ऐसा होता है कि मिठाई बनाते हुए गुड़ ढंग से घुलता नहीं, कभी दूध फट जाता है या फिर मिठाई का रंग और स्वाद अजीब सा लगने लगता है. ऐसे में ज़रूरी है कि कुछ छोटे-छोटे मगर काम के टिप्स अपनाए जाएं ताकि हर बार मिठाई बने एकदम परफेक्ट. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स जिनकी मदद से आप भी गुड़ से बनी मिठाइयों में ला सकती हैं गजब का टेस्ट और टेक्सचर.

1. गुड़ को सीधे नहीं, चाशनी बनाकर डालें
कई बार लोग मिठाई बनाते वक्त गुड़ के टुकड़े सीधे पैन में डाल देते हैं. इससे न तो गुड़ अच्छे से घुलता है और न ही मिठाई स्मूद बनती है. सबसे अच्छा तरीका है कि पहले गुड़ को हल्के गर्म पानी में घोल लें और फिर उसे छानकर इस्तेमाल करें. इससे गुड़ में मौजूद रेत या मिट्टी जैसी अशुद्धियां निकल जाती हैं और मिठाई का टेक्सचर भी काफी अच्छा आता है.

2. सही गुड़ चुनना भी है जरूरी
गुड़ का रंग और क्वालिटी भी मिठाई के स्वाद पर असर डालते हैं. गहरा भूरा या लगभग काला गुड़ अधिक फ्लेवर देता है और सर्दियों के लिए बनी गरम मिठाइयों जैसे गोंद के लड्डू, आटे का हलवा या चक्की में बढ़िया लगता है. वहीं हल्के पीले या सुनहरे रंग वाला गुड़ हल्की मिठाइयों जैसे नारियल लड्डू या पायसम के लिए अच्छा रहता है क्योंकि इसका स्वाद माइल्ड होता है और बाकी सामग्री में अच्छे से घुल जाता है.

4. दूध में गुड़ डालने का सही तरीका
अगर आप खीर, सेवइयां या कोई दूध वाली मिठाई बना रही हैं, तो ध्यान रखें कि दूध में गुड़ को तभी डालें जब वह पूरी तरह से पक जाए और गैस बंद हो जाए, अगर आप उबलते दूध में गुड़ डालेंगी तो दूध फट सकता है. इसलिए गैस बंद करने के बाद ही गुड़ मिलाना सबसे बेहतर रहता है.

5. गुड़ को ज़्यादा पकाएं नहीं
गुड़ को ज़्यादा देर तक पकाने से उसका स्वाद कड़वा होने लगता है और मिठाई में कड़वाहट आ सकती है. इसलिए जब भी आप गुड़ की चाशनी बनाएं, उसे मध्यम आंच पर धीरे-धीरे पकाएं और जैसे ही वह अच्छी तरह से घुल जाए, तुरंत आंच बंद कर दें.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *