Skin Tips: चाहिए अनुष्का शर्मा जैसा ग्लो, तो घर पर तैयार करें ये फेस पैक, खिल उठेगा आपका मुखड़ा

Last Updated:

Glowing Skin Tips: चेहरे पर आखिर क्या लगाएं, जिससे चेहरा चमकदार बने, चेहरे से दाग धब्बा, पिंपल हट जाए और चेहरा दिखने में काफी अच्छे और खूबसूरत लगे. ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटी को भी देखकर लगता है कि आखिर वह अपने चेहरे पर क्या लगते होंगे तो आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फेस पैक का सीक्रेट बताने वाले हैं, जिसको आप घर पर आसानी से बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं.

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी बताती हैं कि अनुष्का शर्मा का सीक्रेट फेस पैक के बारे में बताएंगे. इसके लिए आपको सबसे पहले 2 बड़े चम्मच नीम के पाउडर लेने होंगे. आप चाहें तो नीम के पत्ते को पीस सकते हैं या फिर मार्केट में या ऑनलाइन भी पैकेट मिलते हैं. आप उसे भी ले सकते हैं. आपको एक बॉल में नीम के पाउडर लेने हैं. उसमें एक चम्मच दही लेना है. फिर एक चम्मच गुलाब जल डालना है और थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालना है. अब सभी को अपने हाथों से अच्छे से मिला दें.

एक बात का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है कि लगाने के पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें. क्योंकि कई बार लोगों को कुछ रिएक्शन की भी समस्या होती है या एलर्जी होती है तो कान के पीछे के स्किन में थोड़ा सा लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे. अगर आपको कोई रिएक्शन नहीं होता है तो फिर यह आप लगा सकते हैं. यह पैच टेस्ट जरूर करें, कई बार लोगों को गंभीर एलर्जी भी हो जाती है. इस बात का भी आपको विशेष ध्यान रखना है.

इसके बाद आपको अपने पूरे चेहरे, गर्दन और कान के पीछे अच्छे से लगा देना है. अगर आपका पेस्ट थोड़ा बच जाए तो आप अपने हाथों में भी लगा सकते हैं और 15 से 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. जब घड़ी देखकर 20 मिनट हो जाए तो ठंडा पानी से अच्छे से चेहरे को धो लें. आपको खुद ही फर्क तुरंत समझ में आ जाएगा. आपका चेहरा पहले के मुकाबले काफी रिफ्रेश और साफ नजर आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार आराम से कर सकते हैं. आप हफ्ते में किसी भी 2 दिन को चुन लीजिए और 20 मिनट के लिए इस पेस्ट को लगा लीजिए. आपको 2-3 हफ्ते बाद ही अपने चेहरे पर फर्क दिखाना शुरू हो जाएगा.

इससे आपके दाग धब्बे भी हल्के हो जाएंगे, चेहरे का रंगत निखरेगा. क्योंकि, नीम एंटीबैक्टीरियल भी है तो पिंपल्स भी काफी हद तक कम होने लगेंगे. चेहरे पर खुजली की समस्या है तो वह भी गायब हो जाएगी और चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखाई देने लगेगा.

homelifestyle

चाहिए अनुष्का शर्मा जैसा ग्लो,तो घर पर तैयार करें ये फेस पैक, खिल उठेगा मुखड़ा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *