Last Updated:
डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. यह न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, बल्कि वजन कंट्रोल, एनर्जी लेवल, हड्डियों की मजबूती, स्किन और बालों की समस्याओं को भी दूर करता है. एक्सपर्ट की मानें तो सुबह इसका सेवन करना शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने का आसान और प्राकृतिक तरीका है.
लोग अपनी सेहत को फिट रखने के लिए अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं, जिनमें कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स और कुछ हरी सब्जियों का सेवन करते हैं, जिससे उनका शरीर फिट बना रहे. इनमें बादाम, काजू, पिस्ता के साथ ही किशमिश भी शामिल है. यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

किशमिश में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं. सिर्फ किशमिश खाना ही नहीं, बल्कि इसका पानी भी हमारी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है.

किशमिश का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खासकर खाली पेट सुबह के समय किशमिश का सेवन करने से यह हमें कई बीमारियों से बचाने में कारगर होता है.

किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, बोरॉन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

किशमिश का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है. इसका सेवन करने से हमारे सिर के बाल भी मजबूत होते हैं.

शाम को एक कांच के गिलास या कटोरी में किशमिश भिगोकर रख दें. फिर सुबह खाली पेट उस पानी को पी लें. यदि आप यह रोजाना करते हैं तो आपका शरीर फिट और हेल्दी बना रहेगा. या फिर किशमिश को भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से भी हमारा शरीर फिट बना रहता है.

किशमिश का सेवन खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आयरन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह शरीर में खून की कमी को जल्दी पूरा करता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि उन्हें रक्त की कमी न हो और एनीमिया का खतरा भी न रहे.

सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना सेहत के लिए किसी अमृत से कम माना जाता है. यह शरीर को डिटॉक्स करके विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हमारा शरीर अंदर से शुद्ध और स्वस्थ बना रहता है.