Skin Care: कम बजट में चेहरे से मिटेंगे दाग-धब्बे! घर बैठे अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, दिखने लगेंगे जवां

Last Updated:

Agra News: अगर चेहरे पर दाग-धब्बे, डार्क सर्कल और झुर्रियां कम उम्र में ही दिखने लगी हैं और बजट भी कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आयुर्वेदिक नुस्खों से घर बैठे चेहरे को निखारा जा सकता है. जानिए आगरा के आयुर्वेदिक चिकित्सक के द्वारा बताया गया नुस्खा.

आगरा: चेहरे पर हो गए हैं दाग-धब्बे और बजट है कम, तो घबराइए मत. अब आप घर बैठे ही इन समस्याओं का आसान और सस्ता इलाज कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित शास्त्रीपुरम में आयुर्वेदिक चिकित्सक ने घर बैठे लोगों को चेहरे के बचाव का सुझाव दिया है. डॉ. ने कहा कि अत्यधिक धूप और धूल में काम करने से चेहरा खराब हो रहा है. उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही लोगों के चेहरे पर कालापन, डार्क सर्कल और झुर्रियां पड़ने लगी हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताया कि अंग्रेजी और केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल चेहरे पर करने से नुकसान होता है. इनसे चेहरा और ज्यादा खराब हो जाता है. जबकि आयुर्वेदिक फेसियल लेप से इसका इलाज किया जा सकता है. इसमें शुद्ध औषधियों का प्रयोग होता है जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. उन्होंने कहा कि घर बैठे भी लोग इसका उपचार कर सकते हैं. खासतौर पर मुल्तानी मिट्टी के लेप से चेहरे में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं. पुराने समय में भी लोग मुल्तानी मिट्टी का ही इस्तेमाल करते थे.

कम उम्र में ही चेहरे क्यों बिगड़ रहे हैं
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राहुल उपाध्याय ने बताया कि आजकल कम उम्र में ही युवाओं के चेहरे डलनेस का शिकार हो रहे हैं. इसकी वजह हार्मोनल बदलाव, ज्यादा धूप में रहना और प्रॉपर रूटीन न होना है. उन्होंने कहा कि बाजार में उपलब्ध फेसियल कराने से भी चेहरा खराब होता है क्योंकि उनमें केमिकल मौजूद रहते हैं.

घर बैठे नुस्खों से भी करें चेहरे का इलाज
वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राहुल उपाध्याय ने बताया कि घर बैठे भी चेहरे की टैनिंग, डलनेस और डार्क सर्कल से राहत पाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि मुल्तानी मिट्टी और चंदन का लेप बनाकर लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरा साफ होने लगता है. इसका कोई नुकसान भी नहीं होता. साथ ही चेहरे पर आई झुर्रियां भी ठीक हो सकती हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सक ने यह भी बताया कि कोई चाहे तो आयुर्वेदिक क्लिनिक जाकर भी बेहद सस्ते दामों में चेहरे का इलाज करवा सकता है. यहां आयुर्वेदिक फेसियल मसाज और फेसियल लेप की मदद से चेहरा साफ और चमकदार बना दिया जाता है.

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कम बजट में चेहरे से मिटेंगे दाग-धब्बे! घर बैठे अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *