Skin Care Tips In Winter : सर्दियों में त्वचा रहेगी मुलायम…नहीं होगी बिल्कुल भी रूखी और बेजान, बस चेहरे पर ऐसे लगाएं गुलाब जल!

Last Updated:

Skin Care Tips In Winter : सर्दियों में ठंड हवाओं से अक्सर त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में त्वचा का देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आइए हम आपको सर्दियों में त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के कुछ नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद कारगर है.

.

Skin Care Tips In Winter : आमतौर पर सर्दियों के मौसम में ठंड हवाओं से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए लोग तरह-तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें केमिकल वाले प्रोटक्ट्स के ज़्यादे इस्तेमाल होते हैं. जो त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए अगर सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा ज़्यादा रूखी हो जाती है, तो आपको ये नुस्खे ज़रूर आज़माने चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

अगर सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, तो आप केला और वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती हैं. केले में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं. ये आपकी त्वचा को नमी भी प्रदान करते हैं. वैसलीन आपकी त्वचा की सुरक्षात्मक परत को बनाए रखने में भी मदद करती है.

चेहरे पर केला और वैसलीन लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में आधा केला कद्दूकस कर लें. फिर, इस मिश्रण में वैसलीन और थोड़ा सा शहद मिलाएं. इस मिश्रण को 15 मिनट तक लगा रहने दें. फिर, सादे पानी से अपने बाल धो लें.

glowing skin

यह मिश्रण आपकी त्वचा को अंदर से मुलायम बनाने और त्वचा को साफ़ करने का काम करता है. इसलिए, अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी और बेजाना है, तो आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बन सकती है. यह मिश्रण सर्दियों के मौसम आपको रूखी त्वचा से छुटकारा दिला सकती है.

इसके अलावा अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो आप सर्दियों में अपनी त्वचा पर गुलाब जल भी लगा सकते हैं. गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाना और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद होगा. ( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में त्वचा रहेगी मुलायम…नहीं होगी बिल्कुल भी रूखी और बेजान, बस…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *