Skin Care Tips In Pollution : बढ़ते प्रदूषण में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स, फिर लौट आएंगी चेहरे की चमक!

Last Updated:

How To Skin Care In Pollution : प्रदूषण हमारे फेफड़ों के साथ-साथ हमारी त्वचा पर भी हमला कर रहा है. इससे रूखापन, बेजानपन, मुंहासे और एलर्जी जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी त्वचा को प्रदूषण से बचा सकते हैं…

प्रदूषण में त्वचा की देखभाल ऐसे करें-

How To Skin Care In Pollution : आजकल हम जिस हवा में सांस लेते हैं, वह पहले से कहीं ज़्यादा प्रदूषित है. बाहर की धुआं और ज़हरीले कण हमारे फेफड़ों के साथ-साथ हमारे अपने स्किन पर भी हमला करते हैं. लेकिन क्या आपने अपनी त्वचा को बेजान, रूखी या अत्यधिक तैलीय महसूस करते देखा है? मुहांसे, एलर्जी और समय से पहले बुढ़ापा भी प्रदूषण का कारण हो सकता है. हालांकि, लोग अपनी त्वचा को इस जहर से बचाने के लिए महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी त्वचा को प्रदूषण से बचा सकते हैं और उसे चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

प्रदूषण में त्वचा की देखभाल ऐसे करें-

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
बहुत से लोग मानते हैं कि अगर धूप नहीं है या वे घर के अंदर हैं, तो सनस्क्रीन लगाने की जरूरी नहीं है. यह गलत है. प्रदूषण के कण और ब्लू लाइट भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है. इसलिए घर के अंदर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

त्वचा पर सीरम लगाएं
त्वचा पर विटामिन सी या ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट, रेस्वेराट्रोल या फेरुलिक एसिड युक्त सीरम लगाने से न केवल प्रदूषण का प्रभाव कम होता है, बल्कि त्वचा चमकदार और मुलायम भी बनती है.

नाइट केयर करें
त्वचा की मरम्मत के लिए रात का समय सबसे अच्छा होता है. अपने त्वचा पर टोनर के बाद विटामिन ई, रेटिनॉल या नियासिनमाइड युक्त नाइट क्रीम या स्लीपिंग मास्क लोशन लगाएं. हफ़्ते में एक या दो बार, चारकोल, मिट्टी से युक्त ओवरनाइट डिटॉक्स मास्क का इस्तेमाल करें. ये मास्क प्रदूषकों को बाहर निकालते हैं.

Rajvant Prajapati

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें

With more than 3 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्रदूषण में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स, फिर लौट आएंगी चेहरे की चमक

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *