हुनर बना पहचान, मिट्टी के बर्तन बनाकर लाखों की बिक्री, शोपीस की जबरदस्त डिमांड

होमताजा खबरbusiness

हुनर बना पहचान, मिट्टी के बर्तन बनाकर लाखों की बिक्री, शोपीस की जबरदस्त डिमांड

Last Updated:

Success Story: आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जो पिछले 22 सालों से मिट्टी से हर तरह के आयटम बना रही हैं. जिसके चलते इनकी कमाई भी लाखों रुपए में पहुंच गई.आइए जानते हैं इनकी सफल कहानी…

Success Story: आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जो पिछले 22 सालों से मिट्टी से हर तरह के आयटम बना रही हैं. दरअसल गायत्री प्रजापति जो साल 2004 से मिट्टी से अनेक तरह की चीज़ें बनाती हैं. इनकी कारीगरी का कमाल ये है कि इनके बनाए सामान की भारी डिमांड है.‌ जिसके चलते इनकी कमाई भी लाखों रुपए में पहुंच गई. आइए जानते हैं इनकी सफल कहानी.

छतरपुर के बमीठा की रहने वाली गीता प्रजापति लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि वह स्व-सहायता समूह चलाती हैं. इसी समूह के माध्यम से वह मेलों में अपनी कला का प्रदर्शन भी करती हैं. गीता बताती हैं कि वह मिट्टी से हर तरह का सामान बनाती हैं.

खिलौने से लेकर घर-गृहस्थी का सामान 
गीता बताती हैं कि वह खिलौने में मछली, घोड़ा, हांथी, मोटर गाड़ी के साथ सभी तरह का शोपीस सामान बनाती हैं. इसके साथ ही वह किचन में आने वाले सभी तरह का सामान बनाती हैं.

गीता बताती हैं कि वह मिट्टी के ऐसे तवे बनाती हैं जिसे आप गैस चूल्हा या मिट्टी चूल्हा में भी रख सकते हैं. इसमें रोटी-पराठा सब बना सकते हैं. साथ ही मिट्टी की कढ़ाई, दही जमाने का बर्तन, सब्जी और चावल रखने का बर्तन भी बनाती हैं. इसके अलावा अखंड ज्योति जैसे पूजा-पाठ के भी आयटम हैं.

सास-ससुर से सीखा हुनर 
गीता बताती हैं कि मैं किताबों में जो चित्र देखती हूं वही बना लेती हूं. यही मेरी कला है. मैंने ये हुनर अपने सास-ससुर से सीखा था. पहले वह बनाते थे तो उन्हीं को देखकर बनाना सीख गए.

10 रुपए से लेकर 500 रुपए के आयटम 
गीता बताती हैं कि उनके यहां 10 रुपए के आयटम से लेकर 500 रुपए तक के आयटम मिलते हैं. गीता बताती हैं कि उनके यहां छोटा आयटम दीपक से लेकर सुराहा, पानी की बॉटल और बड़ा भगौना ये सब सस्ते से लेकर महंगे दामों में मिलते हैं. हमारे यहां मिट्टी का बड़ा भगौना 450 रुपए में मिल जाता है.

लाख रुपए भी महीने की कमाई 
गीता बताती हैं कि मेरे यहां के मिट्टी के जो सामान मिलते हैं वह सब बिकते हैं क्योंकि लोग महंगा आयटम नहीं देखते बल्कि वह क्वालिटी देखते हैं. उन्हें पता है कि मेरे हांथ का बनाया सामान सालों साल टिकता है और स्वस्थ के लिहाज से एकदम सही है. हमारे यहां सर्दी और गर्मी मौसम के हिसाब से सब आयटम बनाते हैं. हर महीने बढ़िया कमाई होती है. लाख रुपए बोलना भी अतिशयोक्ति नहीं होगा. हालांकि, नेट प्रॉफिट कितना होता है ये तो नहीं पता लेकिन गर्मी सीजन में एक महीने में लाख रुपए का तक सामान भी बिका है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *