Sitamarhi Top-5 Surgeons: ये हैं सीतामढ़ी के बेस्ट सर्जन डॉक्टर.. गोली लगने, एक्सीडेंट होने पर यहीं आते मरीज

Last Updated:

Sitamarhi Top-5 Surgeons: यदि आप बिहार के सीतामढ़ी में अच्छे सर्जन डॉक्टरों की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपकी काफी मदद करेगी. यहां हम आपको जिले के टॉप-5 सर्जन डॉक्टरों के बारे में डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं. जो ऑपरेशन वाले मरीजों की पहली पसंद है. गोली लगने या एक्सीडेंट होने पर मरीजों को इन्हीं डॉक्टरों के पास लाया जाता है.

n

डॉ. वरुण कुमार एमबीबीएस, एमएस (केजीएमसी लखनऊ): डॉ. वरुण कुमार सीतामढ़ी के जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं. वे उत्तरांचल फॉरेस्ट हॉस्पिटल में वरिष्ठ रेजिडेंट रह चुके हैं. वर्तमान में नन्दीपत मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सीतामढ़ी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यहां 24 घंटे आपातकालीन सेवा, ब्लड बैंक, डायलिसिस, न्यूरो सर्जरी, आईसीयू, एडवांस ट्रॉमा सेंटर और एंडोस्कोपी लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि गोली और गंभीर इमरजेंसी पेशेंट सबसे अधिक यहीं आते हैं. दूरबीन से पथरी का ऑपरेशन और गंभीर रोगियों की गहन देखभाल उनकी विशेषता है. पता- रिंग बांध, हॉस्पिटल रोड, सरस्वती विद्या मंदिर के पास, सीतामढ़ी.

n

डॉ. प्रशांत कुमार सिंहः एमबीबीएस, एमएस (सर्जरी), एमआरसीएस (एडिनबर्ग), एमसीएलएस, एफएमएएस, एफआईएजीईएस, एफएसीआरएस, एफएआईएस, एफएजीआईई, पीजीडीएचएम, ईएफआईएजीईएस जैसी उच्च डिग्रियों से सुसज्जित डॉ. प्रशांत कुमार सिंह सीतामढ़ी के शीर्ष लेप्रोस्कोपिक, कैंसर व गैस्ट्रो सर्जन हैं. Prasant Surgery Care Hospital में वे एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, कैंसर ऑपरेशन और गैस्ट्रो सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हैं. रोगियों को सुरक्षित व अत्याधुनिक उपचार प्रदान करना इनकी खासियत है.
पता- रिंग बांध, सरस्वती विद्या मंदिर के पास, सीतामढ़ी.

n

डॉ. शिव शंकर महतोः एमबीबीएस (डीएमसीएच दरभंगा), डीए (पीएमसीएच पटना) डॉ. शिव शंकर महतो SRK City Hospital & Research Centre के प्रमुख सर्जन हैं. अस्पताल में 24 घंटे नॉर्मल डिलीवरी, सिजेरियन, बच्चादानी, पित्त की थैली की पथरी और दूरबीन विधि से आधुनिक सर्जरी की सुविधा है. साथ ही ICU, वेंटिलेटर, ट्रॉमा केयर और पैथोलॉजी यूनिट की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहा. भी गोली और इमरजेंसी पेशेंट आते हैं, लेकिन संख्या में यह वरुण और प्रवीण कुमार के अस्पताल से कम है. पता- शंकर चौक, डुमरा, सीतामढ़ी.

n

डॉ. प्रवीण कुमारः एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी (I), एफएमएएस, पूर्व सीनियर रेजिडेंट AIIMS नई दिल्ली डॉ. प्रवीण कुमार सीतामढ़ी के Navjeevan Multispeciality Hospital & Research Centre Pvt. Ltd. के निदेशक हैं .वे जनरल और एडवांस्ड सर्जरी में विशेषज्ञ हैं. अस्पताल में फिजियोथेरेपी, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, आईसीयू, एनआईसीयू, सीटी स्कैन, डिलीवरी कॉम्प्लेक्स, पैथोलॉजी, जनरल वार्ड, प्राइवेट रूम और इमरजेंसी सेवाएँ उपलब्ध हैं. यहां भी गोली और इमरजेंसी मरीजों की संख्या अधिक रहती है, डॉ. वरुण कुमार के बाद यह दूसरा प्रमुख केंद्र माना जाता है. पता- साहू चौक, डुमरा रोड, सीतामढ़ी.

n

डॉ. वरुण कुमार यादवः एमबीबीएस, एमएस डॉ. वरुण कुमार यादव सीतामढ़ी आरोग्य संस्थान, बसबरिया के प्रमुख जनरल सर्जन हैं. यहां सामान्य शल्य चिकित्सा की बेहतर सुविधाएँ मौजूद हैं. मरीजों को सुलभ दर पर गुणवत्तापूर्ण सर्जिकल उपचार प्रदान करना इनका उद्देश्य है. स्थानीय मरीजों के लिए सहज उपलब्धता और समर्पित सेवाओं ने उन्हें खास पहचान दी है. पता- सीतामढ़ी आरोग्य संस्थान, बसबरिया, सीतामढ़ी.

homelifestyle

ये हैं सीतामढ़ी के टॉप-5 सर्जन डॉक्टर.. ऑपरेशन वाले मरीजों की पहली पसंद

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *