बहन ने गुल्लक से दिए पैसे, भाई ने शुरू किया यह काम, मचा दी धूम, आज घर बैठे कमा रहे हैं लाखों

Last Updated:

Success Story: अमेठी के तनिष्क और तान्या ने 12वीं में पढ़ते हुए ‘अनक्राउन्ड ब्रांड’ परफ्यूम स्टार्टअप शुरू किया. आज वह इस काम से लाखों की कमाई कर रहे हैं.इस काम की शुरूआत बहन के गुल्लक के पैसों से की.

ख़बरें फटाफट

अमेठी: पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है. यह कहावत अमेठी के तनिष्क और तान्या पर बिल्कुल फिट बैठती है. कम उम्र में ही इन भाई-बहन ने अपने हौसलों और मेहनत के दम पर ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी मिसाल हर युवा को प्रेरित करती है. तनिष्क और तान्या, जो फिलहाल 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, ने मिलकर अपना खुद का परफ्यूम ब्रांड ‘अनक्राउन्ड ब्रांड’ शुरू किया है. कानपुर और अन्य जगहों से केमिकल लाकर ये दोनों घर पर ही परफ्यूम तैयार करते हैं. इसके बाद मशीनों के जरिए पैकिंग कर इन्हें बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचते हैं.

गुल्लक से निकले सपने, दोस्तों और अध्यापकों ने दिया साथ

लोकल 18 से बातचीत में तनिष्क ने बताया कि यह आइडिया उन्होंने अपनी बहन और दोस्तों के साथ साझा किया था. कुछ दोस्तों ने रुचि नहीं दिखाई, लेकिन कुछ ने उनका साथ दिया. वहीं, बहन तान्या ने अपने गुल्लक और सेविंग्स के पैसे इस काम में लगाए. इसके अलावा, अध्यापकों ने भी आर्थिक मदद की और सिर्फ 15 हजार रुपए की पूंजी से इस स्टार्टअप की शुरुआत हुई. आज यह छोटा-सा प्रयास बड़ा रूप ले चुका है. तनिष्क बताते हैं कि एक परफ्यूम से उन्हें लगभग 30 से 40 रुपए का मुनाफा होता है. औसतन रोजाना 500 से 1000 रुपए तक की बचत हो जाती है, जिससे साल भर में लाखों रुपए की कमाई हो जाती है.

देसी ब्रांड की पहचान बनाना है सपना

तनिष्क का कहना है कि उनका उद्देश्य विदेशी ब्रांड्स की जगह देसी और गुणवत्ता वाले परफ्यूम को लोगों तक पहुंचाना है. वह चाहते हैं कि भारत में बने उत्पादों की पहचान मजबूत हो और लोग गुणवत्ता से समझौता न करें. उन्होंने बताया कि इस सफर में उनके माता-पिता, अध्यापक और दोस्त सबसे बड़ा सहारा बने. परिवार के सहयोग और प्रशासन से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है. आज उनका परफ्यूम ब्रांड अमेठी सहित कई जिलों में अपनी पहचान बना चुका है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

बहन ने गुल्लक से दिए पैसे, भाई ने शुरू किया यह काम, आज कमा रहे हैं लाखों

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *