Last Updated:
SIR Election Commission : मध्य प्रदेश में जल्द ही SIR (Special Intensive Revision) शुरू होने वाला है. चुनाव आयोग आज इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है. यह प्रक्रिया वोटर लिस्ट अपडेट करने की सबसे बड़ी कवायद मानी जाती है.
भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही वोटर लिस्ट अपडेट के लिए Special Intensive Revision (SIR) 2025 की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस संबंध में चुनाव आयोग आज (27 अक्टूबर को) इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है. यह अभियान राज्य और देश के अन्य महत्वपूर्ण राज्यों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना है. इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, पुराने रिकॉर्ड की गलतियों को सुधारा जाएगा और मृतक या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे. अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे पहले से जरूरी पहचान पत्र तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए.
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार कुल 12 वैध दस्तावेज मतदाता पहचान के लिए स्वीकार किए जाएंगे. इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवा पहचान पत्र, पेंशन आदेश, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, एनआरसी दस्तावेज़, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाणपत्र और एनरेगा जॉब कार्ड शामिल हैं. इन दस्तावेज़ों में से किसी एक को प्रस्तुत करके मतदाता अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकेंगे. सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन BLO (Booth Level Officer) या चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा.
आधार कार्ड नागरिकता प्रमाण नहीं,
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड नागरिकता प्रमाण नहीं है. यदि अधिकारियों को संदेह होगा, तो अतिरिक्त दस्तावेज़ भी मांगे जा सकते हैं. पहले चरण में SIR प्रक्रिया एमपी सहित 10 प्रमुख राज्यों में लागू होगी, जिनमें विधानसभा चुनाव वाले राज्य प्रमुख हैं. इन राज्यों में मतदाता सूची के अपडेट के साथ-साथ नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जाएंगे. अन्य राज्यों में यह अभियान बाद में शुरू होगा. चुनाव आयोग ने सभी राज्य चुनाव अधिकारियों और BLO को निर्देश दिया है कि वे प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराएं. आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का सही उपयोग कर सके और सूची में नाम अपडेट हो.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.