Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |

Share Market में बढ़ती Volatility ने Mutual Fund Investors की रणनीति बदल दी है। Equity Mutual Funds से लगातार पैसा निकल रहा है और SIP Stopage Ratio दिसंबर में करीब 85% तक पहुंच गया। AMFI के मुताबिक Equity MF का Net Inflow घटकर ₹28,054 करोड़ रह गया। कमजोर Market, महंगाई, EMI का दबाव, मेडिकल खर्च और Job Insecurity के कारण Investors SIP रोक रहे हैं। कई Investors ने Equity से निकलकर Gold, Silver और Copper जैसे Metal Assets में निवेश बढ़ाया, जिससे Gold ETF में 211% से ज्यादा उछाल आया। ऐसे माहौल में Flexi Cap Mutual Funds ने ध्यान खींचा, जहां रिकॉर्ड ₹10,019 करोड़ का Inflow दर्ज हुआ। Large Cap Stocks के बेहतर प्रदर्शन और Flexible Strategy ने Investors का भरोसा बढ़ाया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *