सिंगरौली: निगाही कोल परियोजना में गार्ड पर हमला: बदमाश ने सुरक्षा गार्ड को काटा, अस्पताल में होना पड़ा एडमिट – Singrauli News

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही कोयला खदान में चोरी रोकने के प्रयास में एक सुरक्षा गार्ड पर हमला किया गया। आरोपी ने गार्ड के चेहरे का एक हिस्सा दांतों से चबाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शु

.

यह घटना रविवार रात को एनसीएल की निगाही कोल परियोजना में हुई। सुरक्षा कंपनी ‘मधुकान’ के गार्ड पुष्पेंद्र सिंह नाइट शिफ्ट में सेफ्टी जोन में तैनात थे। इसी दौरान कल्लू बंसल नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ खदान परिसर में घुस आया।

आरोपी कल्लू बंसल और उसके साथी खदान से कीमती केबल, तार और अन्य सामान चोरी करने की फिराक में थे। गार्ड पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें चोरी करते देख शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया।

इस पर आरोपी कल्लू बंसल ने अचानक गार्ड पुष्पेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने गार्ड के बाएं गाल का एक बड़ा हिस्सा दांतों से चबाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गार्ड की चीख-पुकार सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो चुका था। घायल गार्ड को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवानगर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद खदान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *