सिंगरौली माडा बाजार में दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल: कांउटर केस दर्ज; पुलिस पर भी लगे देर आने के आरोप – Singrauli News

सड़क पर मारपीट करते हुए दोनों पक्षों के लोग।

सिंगरौली के माडा मुख्य बाजार में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चले। इस घटना में लगभग छह लोग घायल हो गए, जिनमें जनपद सदस्य रणधीर सिंह भी शामिल हैं। सभी घायलों को पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ग

.

यह विवाद दिनेश सोनी और धीरेंद्र साहू के पक्षों के बीच शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों के साथ शामिल हो गए। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

हंगामे से क्षेत्र में तनाव।

दोनों पक्षों पर कार्रवाई

सूचना मिलते ही माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके कारण यह विवाद भड़का। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सड़क पर मारपीट करते दोनों पक्षों के लाेग।

सड़क पर मारपीट करते दोनों पक्षों के लाेग।

पुलिस पर देर से पहुंचने के आरोप

इस बीच, एक पक्ष के पीड़ित दिनेश सोनी ने आरोप लगाया कि विवाद की आशंका की सूचना घटना से पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। हालांकि, पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे यह मामला बढ़ गया और कई लोग घायल हो गए।

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माडा बाजार में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *