Singh Rashifal: आत्मविश्वास के साथ शुरू होगा दिन, दोपहर बाद सिंह राशि के जातकों की बढ़ सकती है टेंशन!

Last Updated:

सिंह राशि के जातकों के लिए आज “3” अंक आपके लिए शुभ माना गया है. इस अंक से जुड़े कार्यों या निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में फायदा दे सकता है.

Aaj Ka Singh Rashifal 27 December 2025 :  खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, शनिवार 27 दिसंबर 2025 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बीते दिन की तरह ही खुशी और प्रगति के संकेत लेकर आया है. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरी रहेगी. हालांकि, दोपहर के बाद ग्रहों की चाल कुछ चिंता बढ़ा सकती है. परिवार के किसी सदस्य या करीबी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर मन व्याकुल रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव संभव है.

करियर और शिक्षा
सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है. सुबह का समय आपके पक्ष में रहेगा और कामकाज में सफलता के योग बनेंगे. लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मानसिक संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है. इस दौरान सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या जॉब बदलने का मन बना रहे हैं, उनके लिए दोपहर बाद का समय फायदेमंद साबित हो सकता है. सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता दिला सकता है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा, मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार के लिहाज से आज सिंह राशि वालों को मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. दिन की शुरुआत व्यापार में बढ़ोतरी और आय में सुधार के संकेत दे रही है. धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद कारोबार में आंशिक गिरावट महसूस हो सकती है. आज “3” अंक आपके लिए शुभ माना गया है. इस अंक से जुड़े कार्यों या निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में फायदा दे सकता है.

स्वास्थ्य का हाल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन राहत भरा रहेगा. सुबह से ही आप खुद को ऊर्जावान और हल्का महसूस करेंगे. किसी पुरानी बीमारी के उभरने या नई समस्या के संकेत नहीं हैं. हालांकि, खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए संतुलित आहार और समय पर भोजन जरूरी रहेगा.

प्रेम और पारिवारिक जीवन
लव लाइफ और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद रिश्तों में तकरार की संभावना है. आपके तीखे स्वभाव के कारण पति-पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी सुबह की तुलना में दोपहर बाद प्यार और भरोसे में कमी महसूस हो सकती है. ऐसे में कम बोलना और मौन रहना आज आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा.

इन बातों का रखें खास ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता. शनिदेव की कृपा पाने के लिए नीले या काले रंग की वस्तुओं का दान करें. जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग का कंबल दान करना भी शुभ और लाभकारी रहेगा. इससे मानसिक शांति के साथ आने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homeastro

आत्मविश्वास के साथ शुरू होगा दिन, दोपहर बाद सिंह राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *