Singh Rashifal 31 December 2025: साल के आखिरी दिन सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत! बातचीत से बनेंगे बिगड़े काम, रिश्तों में आएगी मजबूती

Aaj ka Singh Rashifal 31 December 2025, Leo Horoscope Today: साल 2025 का आखिरी दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि के पक्ष में दिखाई दे रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि का भाग्य अंक तुला राशि से जुड़ रहा है, जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत देता है. भाग्य में 7 अंक का होना यह दर्शाता है कि नए साल की शुरुआत भी सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे अवसरों के साथ हो सकती है. इसके साथ ही मित्र अंकों में 1, 4, 6 और 7 का होना भविष्य में हर क्षेत्र में लाभ के योग बना रहा है.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि की कुंडली में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र लग्न भाव में विराजमान हैं. इन चारों ग्रहों का सीधा प्रभाव जातकों के मस्तिष्क और निर्णय क्षमता पर पड़ेगा. ऐसे में आज लिया गया कोई भी अहम फैसला भविष्य में दूरगामी परिणाम दे सकता है. विशेष रूप से बातचीत और समझदारी से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग अधिक हैं.

करियर और शिक्षा में मिल सकता है लाभ
करियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही अड़चनें बातचीत के जरिए दूर हो सकती हैं. ऑफिस पॉलिटिक्स या किसी विवाद के कारण रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है. मंगल के साथ सूर्य, बुध और शुक्र की युति आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी, जिससे अधिकारी और सहकर्मी दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

हालांकि, नई नौकरी की तलाश कर रहे या जॉब बदलने की सोच रहे जातकों के लिए दिन औसत रह सकता है. अपेक्षा के अनुसार परिणाम तुरंत नहीं मिलेंगे, लेकिन प्रयास जारी रखना लाभकारी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और पेंडिंग सब्जेक्ट्स को सुलझाने का मौका मिलेगा. वर्दी वाली नौकरी, जमीन, अग्नि या रेलवे से जुड़े क्षेत्रों में आवेदन करने वालों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

स्वास्थ्य को लेकर क्या स्थिति
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है. घुटने के नीचे, विशेष रूप से सीधे पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है. इसके अलावा कुत्ते के काटने, सांप या किसी जहरीले जीव के संपर्क में आने या संक्रमण फैलने के योग भी बताए जा रहे हैं. ऐसे में आज जानवरों से दूरी बनाए रखें और चलते समय विशेष सावधानी बरतें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
आर्थिक मोर्चे पर सिंह राशि के जातकों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. उम्मीद के अनुसार बिक्री होने से बैंक बैलेंस मजबूत हो सकता है. खासतौर पर महिलाओं से जुड़े उत्पादों के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है. यदि महिलाएं स्वयं इस क्षेत्र में व्यापार कर रही हैं, तो उन्हें पुरुषों की तुलना में अधिक धनलाभ हो सकता है. हालांकि, शाम 6 बजे के बाद अचानक खर्च की स्थिति बन सकती है. परमक्रम भाव में राहु की उपस्थिति के कारण केमिकल और खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में जुड़े लोगों को नुकसान से सतर्क रहना चाहिए.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. सप्तम भाव में शुक्र पर मंगल की दृष्टि पड़ने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा. अविवाहित जातकों के लिए भी आज खुशखबरी मिल सकती है. विवाह के लिए अचानक कोई मनचाहा रिश्ता सामने आ सकता है.

सिंह राशि वाले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को सूर्यास्त के बाद अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा. रात 8 बजे के बाद परिवार को अकेला छोड़कर बाहर जाने से बचें, अन्यथा रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. कुल मिलाकर, साल का आखिरी दिन संयम और समझदारी से बिताने पर सिंह राशि वालों के लिए सुखद और लाभकारी साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *