दिखने में एक जैसी… लेकिन असली और नकली हल्दी में ऐसे पकड़ें फर्क, जानें तरीका

Last Updated:

Nakli Aur Asli Haldi Kaise Pehchane: हल्दी हर घर की रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन बाज़ार में मिल रही मिलावटी हल्दी आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती है. असली हल्दी जहां इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने का काम करती है, वहीं नकली हल्दी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में ज़रूरी है कि आप असली और नकली हल्दी की पहचान करना जान लें. कुछ आसान घरेलू तरीके हैं, जिनसे आप मिनटों में पता लगा सकते हैं कि आपकी हल्दी शुद्ध है या मिलावटी.

मार्केट में कई ऐसी चीज़ें होती हैं जिन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है कि ये असली हैं या नकली. दूध से लेकर मसालों तक हर चीज़ में मिलावट देखने को मिलती है. अब सवाल उठता है कि आम आदमी इन मिलावट की आखिर पहचान कैसे करे. बाज़ार में कई ऐसी नकली हल्दी होती हैं जिन्हें आप असली समझकर खरीद लेते हैं. यानी जो हल्दी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है, वही आपकी सेहत खराब करने की जिम्मेदार भी हो सकती है.

kuch triko se janche haldi asli ya nakli

लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप असली या नकली हल्दी की पहचान (How to identify real and fake turmeric) कर सकते हैं. पानी में टेस्ट, हाथ में रगड़कर, सुगंध से, आयोडीन टेस्ट और साबुन के जरिए हल्दी की जांच की जा सकती है. ये तरीके चुटकियों में बता देंगे कि हल्दी असली है या नकली. आइए, जानते हैं इनके बारे में.

pani ki mddat se haldi ki pahachan

आमतौर पर यह तरीका पुराने समय में इस्तेमाल किया जाता था. एक गिलास में पानी लें और उसमें हल्दी पाउडर डालें. अगर हल्दी थोड़ी देर बाद नीचे बैठ जाए तो समझ लीजिए वह असली है, लेकिन अगर पानी का रंग गाढ़ा पीला हो जाए तो इसमें मिलावट है.

hatho pr lgakr hoga haldi ka khulasa

हल्दी की गुणवत्ता जांचने के कई तरीके हैं. (Fake turmeric vs real turmeric) में से एक है हाथ पर रगड़कर पहचानना. अगर हल्दी असली होगी तो रगड़ने के बाद तुरंत साफ हो जाएगी, लेकिन मिलावटी हल्दी हाथों पर गाढ़ा लाल रंग का दाग छोड़ देती है.

smell krke haldi ka chalega pta

हल्दी असली है या नकली यह उसकी सुगंध से भी पहचानी जा सकती है. असली हल्दी में ताज़ी हल्दी जैसी प्राकृतिक महक आती है, जबकि मिलावटी हल्दी में यह सुगंध नहीं होती.

soap ke haldi ki ashaliyat aayegi bahar

साबुन टेस्ट से भी हल्दी की असलियत जानी जा सकती है. इसके लिए हल्दी पाउडर को हाथ पर रगड़ें और फिर साबुन से धोएं. अगर रंग आसानी से हट जाए तो वह नकली हल्दी है, जबकि असली हल्दी का रंग जल्दी नहीं उतरता.

Iodine btayega aapki haldi kitni sahi

अगर हल्दी में मिलावट की गई हो और उसमें स्टार्च मौजूद हो, तो आयोडीन टेस्ट से यह तुरंत पकड़ में आ जाता है. हल्दी पाउडर पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालने पर अगर उसका रंग नीला या काला हो जाए, तो समझ लें कि उसमें स्टार्च मिला है और यह मिलावटी हल्दी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिखने में एक जैसी… लेकिन असली और नकली हल्दी में ऐसे पकड़ें फर्क, जानें तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *