चांदी की ‘सुनामी’: 1 दिन में 17 हजार की छलांग, मप्र के 3 बड़े शहरों में 2.50 लाख – Gwalior News

चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल जारी है। शनिवार को चांदी एक ही दिन में 17 हजार रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई। ग्वालियर में चांदी के भाव 2.52 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। भोपाल में दाम 2.49 लाख रुपए और इंदौर में 2.50 लाख रुपए प्रति किलो दर्ज किए

.

सराफा कारोबारियों के अनुसार वर्ष 2025 चांदी के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है। पूरे साल में अब तक चांदी के दाम 1.63 लाख रुपए प्रति किलो बढ़ चुके हैं। इतनी तेज़ तेजी ने बाजार विशेषज्ञों के अनुमान भी पीछे छोड़ दिए हैं और निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

88 हजार से ढाई लाख तक का सफर जनवरी 2025 में चांदी की कीमत 88,500 रुपए प्रति किलो थी। साल के अंत तक पहुंचते-पहुंचते चांदी ने करीब 184% की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज कर ली है। इस दौरान दामों में कुल 1,63,500 रुपए की तेजी आई है।

महीने-दर-महीने ऐसे बढ़े दाम

  • जनवरी-जून: सुस्त शुरुआत, दाम 88 हजार से 1 लाख के बीच रहे
  • जुलाई-सितंबर: तेजी पकड़नी शुरू की, दाम 1.07 लाख से 1.23 लाख तक पहुंचे
  • नवंबर-दिसंबर: अचानक रफ्तार, 1.54 लाख रुपए से सीधे 2.52 लाख रुपए तक पहुंच गई।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *