- Hindi News
- Business
- Gold Silver Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (9 February 2026) | Gold Rate Today
नई दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोना-चांदी के दाम में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,515 रुपए बढ़कर 1,55,593 रुपए हो गया है। इससे पहले से 1,52,078 रुपए पर था।
चांदी 16,826 रुपए बढ़कर 2,61,755 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2,44,929 रुपए पर थी। सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
| कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
| 24 | ₹1,55,593 |
| 22 | ₹1,42,523 |
| 18 | ₹1,16,695 |
| 14 | ₹91,022 |
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट |
| दिल्ली | ₹1,58,990 |
| मुंबई | ₹1,58,840 |
| कोलकाता | ₹1,58,840 |
| चेन्नई | ₹1,59,820 |
| जयपुर | ₹1,58,990 |
| भोपाल | ₹1,58,890 |
| पटना | ₹1,58,890 |
| लखनऊ | ₹1,58,990 |
| रायपुर | ₹1,58,840 |
| अहमदाबाद | ₹1,58,890 |
सोर्स: goodreturns 9 फरवरी, 2026)
इस हफ्ते सोने-चांदी की चाल
| तारीख | सोने की कीमत | चांदी की कीमत |
| 30 जनवरी | ₹1,65,795 | ₹3,39,350 |
| 1 फरवरी | ₹1,48,697 | ₹2,65,751 |
| 2 फरवरी | ₹1,48,746 | ₹2,59,500 |
| 3 फरवरी | ₹1,51,529 | ₹2,63,965 |
| 4 फरवरी | ₹1,58,158 | ₹2,73,538 |
| 5 फरवरी | ₹1,52,502 | ₹2,54,339 |
| 6 फरवरी | ₹1,52,078 | ₹2,44,929 |
| 9 फरवरी | ₹1,55,593 | ₹2,61,755 |
नोट: सोने की कीमत रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत रुपए प्रति किलो है।, 31 जनवरी और 7-8 फरवरी को बाजार बंद था। सोस: IBJA
सस्ते दामों पर खरीदारी कर रहे लोग एक्सपर्ट्स के अनुसार बीते दो दिनों से पहले पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, जिसमें सोना करीब 15% तक नीचे आ गया था। लेकिन अब जैसे ही कीमतें स्थिर हुईं, निवेशक अब कम दामों पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचना चाहिए और धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए।
2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई
- पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

.