चांदी ₹15 हजार सस्ती, ₹3.03 लाख प्रति किलो पर आई: सोने भी ₹2,728 गिरा, ₹1.51 लाख 10g बिक रहा; जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने का असर

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब ₹15 हजार प्रति किलो गिर गई।

चांदी सुबह 3.03 लाख रुपए पर खुली है। कल ये 3.19 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3.20 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

तीन दिनों की तेजी के बाद चांदी गिरी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेजी से चढ़ी कीमतों में गिरावट की वजह जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेत है। इसके अलावा टेक्निकल फैक्टर्स भी एक वजह हैं।

सोने की कीमत भी 2,728 रुपए घटी

वहीं सोने की कीमत भी आज 2,728 रुपए गिरकर 1,51,499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले सोने ने कारोबार के दौरान 1,55,204 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था और फिर 1,54,277 रुपए पर बंद हुआ था।

सोना-चांदी सस्ते होने की तीन वजहें

  • पिछले दिनों आई बड़ी तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली से सोना-चांदी सस्ते हुए है।
  • शेयर बाजार में तेजी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की डिमांड घटी है।
  • जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने से सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई हैं।

₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना

रिसर्च हेड डॉ रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो सोना 2026 में 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 4 लाख रुपए तक जा सकती है।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो इस साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

गोल्ड में निवेश के 2 पॉपुलर तरीके

  • फिजिकल गोल्ड-सिल्वर यानी, सिक्के खरीदना।
  • गोल्ड-सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए निवेश।

निवेश कैसे कर सकते हैं: रेप्युटेड ज्वेलर्स से गोल्ड-सिल्वर के सिक्के या ज्वेलरी खरीद सकते हैं। लेकिन फिजिकल गोल्ड में स्टोरेज और असली-नकली की पहचान समस्या है।

वहीं गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना चाहिए। इसमें स्टोरेज और असली-नकली पहचान की समस्या नहीं है।

इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज: 2026 में चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। सोलर और EV डिमांड को देखते हुए हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। सैमको सिक्योरिटीज: टेक्निकल ब्रेकआउट और मजबूत वैश्विक संकेतों के आधार पर चांदी की कीमतें ₹3.94 लाख प्रति किलो के स्तर को भी छू सकती हैं। नीलेश सुराना (कमोडिटी एक्सपर्ट): ग्रीन एनर्जी की बढ़ती मांग और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती से चांदी $100 प्रति औंस (करीब ₹3.5-4 लाख) तक जा सकती है। पोनमुडी आर (CEO, एनरिच मनी): चांदी में लंबी अवधि की तेजी का दौर अभी जारी रहेगा, इसलिए निवेशकों को कीमतों में आने वाली हर छोटी गिरावट का फायदा उठाना चाहिए। रॉबर्ट कियोसाकी (ग्लोबल इन्वेस्टर): डॉलर की कमजोरी और महंगाई को देखते हुए चांदी साल 2026 में $200 प्रति औंस के चौंकाने वाले स्तर तक भी जा सकती है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *