Why Shubman Gill Not Playing Today: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के लिए टॉस करने राशिद खान आए, जो इस मैच में GT की कप्तानी कर रहे हैं. अचानक राशिद खान को कप्तानी मिलने के पीछे आखिर वजह क्या है.
क्या शुभमन गिल हो गए बाहर?
टॉस के समय राशिद खान ने बताया कि शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल रहे हैं. राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे. गिल की जगह कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. कुशाग्र झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टॉस के समय गुजरात के कप्तान राशिद खान ने कहा कि पिछला मैच करीबी रहा था, लेकिन इस बार उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करने की जरूरत है. शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 27 गेंद में 39 रन बनाए थे.
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
पहला मैच हार चुकी है गुजरात
गुजरात टाइटंस का पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ हुआ था, जिसमें गुजरात की पूरी टीम 162 रन ही बना सकी थी. बल्लेबाजी में खराब स्ट्राइक रेट के कारण गुजरात बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई थी. जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया था. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने धारधार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे. प्रसिद्ध पिछले सीजन पर्पल कैप के विजेता रहे थे.
यह भी पढ़ें:
RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया
IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे बड़े-बड़े खिलाड़ी? जानें कहां गायब हैं सभी 10 टीमों के स्टार प्लेयर
.