कायस्थ समाज की भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जयकारे गूंजे – Raisen News

.

श्री चित्रगुप्त राधा कृष्ण मंदिर रायसेन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कायस्थ महासभा और समस्त कायस्थ परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।

कथा व्यास पंडित रामजी कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीलाओं का वाचन किया। इस दौरान पंडाल जय-जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। शाम 5 बजे जन्मोत्सव की लीला का मंचन हुआ, जब नंद बाबा बाल स्वरूप में भगवान कृष्ण को गोद में लेकर पंडाल में पहुंचे। बाल स्वरूप के दर्शन के लिए महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने बधाई गीत गाए और नृत्य कर उत्सव को जीवंत बना दिया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया और श्रीकृष्ण रूपी बालक को गोद में लेकर माखन खिलाया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सक्सेना, अनिल सक्सेना, मनोरमा सक्सेना, शशि मोहन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *