गीता महोत्सव में श्रीकृष्णा गीता सार नाट्य का मंचन: पुनीत इस्सर और उनके बेटे ने अर्जुन और श्रीकृष्ण संवाद के माध्यम से गीता का पाठ पढ़ाया – Ujjain News

गीता महोत्सव के पहले दिन सीएम मोहन यादव से सुबह कार्यक्रम का उद्घाटन किया तो शाम को प्रसिद्ध कलाकार पुनीत इस्सर और उनके पुत्र ने नाट्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन प्रस्तुत किया।

.

गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत दशहरा मैदान पर उज्जैन में जय श्रीकृष्णा गीता सार नाट्य का मंचन हुआ। जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर और उनके पुत्र सिद्धार्थ इस्सर ने अपने सशक्त अभिनय से श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन और भगवद्गीता के उपदेशों को सजीव कर दिया। कार्यक्रम में दर्शकों ने भावनाओं, आस्था और अध्यात्म से ओतप्रोत इस प्रस्तुति का स्वागत तालियों की गूंज उठा। मंच पर पिता-पुत्र की जोड़ी ने अर्जुन और श्रीकृष्ण संवाद के माध्यम से गीता के शाश्वत संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

पुनीत इस्सर और उनके पुत्र सिद्धार्थ इस्सर प्रस्तुति देते हुए।

मंगलवार 2 दिसंबर को शाम 7 बजे नई दिल्‍ली की कलाकार वैष्‍ण्‍वी शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद मोहित शेवानी के निर्देशन में कृष्‍णायन नाट्य का मंचन किया जाएगा।

बुधवार 03 दिसंबर को शाम 7 बजे विश्‍ववंदनीय नाट्य का मंचन किया जाएगा। सलाउद्दीन पाशा द्वारा गीता ऑन व्‍हील्‍स नाट्य का मंचन किया जाएगा। महोत्‍सव में माधव दर्शनम-लघु चित्र शैलियों में चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *