Last Updated:
Sresan Pharma license Cancel: जहरीले कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. अब वह पूरी तरह से बंद हो जाएगी.
Sresan Pharma license Cancel: जिस कफ सिरप के कारण देश में 2 दर्जन से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई उस कफ सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स का लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. सरकार ने कंपनी को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया गया है. यह निर्णय कंपनी के सिरप में जानलेवा केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की 48.6 प्रतिशत जैसी घातक मात्रा पाए जाने के बाद लिया गया है.
1 अक्टूबर से शुरू हुई कार्रवाई
दवा में 48.6 प्रतिशत विषैले रसायन
सभी दवाओं की गहन जांच
कंपनी को बंद कर दिया गया
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के विनिर्माण लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और कंपनी को बंद कर दिया गया है. यह कार्रवाई उनके कफ सिरप, कोल्ड्रिफ में विषैले संदूषकों, विशेष रूप से डायथिलीन ग्लाइकॉल का पता चलने के बाद की गई है. इस बयान में कहा गया कि तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के कारखाने का निरीक्षण किया, राज्य भर में कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया और नमूने विश्लेषण के लिए भेजे. विश्लेषण में 48.6 प्रतिशत डीआजी सांद्रता पाई गई, जिसके बाद विभाग ने उत्पादन बंद करने का आदेश जारी किया और कंपनी के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही शुरू की. इनपुट-आईएएनएस
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें