ठंड के मौसम में केला खाना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन से जान लीजिए हकीकत, सेहत होगी दुरुस्त

Last Updated:

Banana in Winter Myth vs Facts: सर्दियों में केला खाना चाहिए या नहीं? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में घूमता है और कई लोग ठंड में केला से परहेज करते हैं. डाइटिशियन की मानें तो सर्दियों में भी केला खाना नुकसानदायक नहीं है. सही समय और सही मात्रा में केला खाने से शरीर को ऊर्जा, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. हालांकि जो लोग पहले से सर्दी-खांसी से जूझ रहे हैं, उन्हें केला को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में केला खाना नुकसानदायक नहीं होता है.

Is Banana Safe to Eat During Cold Weather: सर्दियों के मौसम में लोगों को गर्म चीजें खाने का मन करता है. ऐसे में लोग ठंड की वजह से फलों से भी कन्नी काटने लगते हैं. अक्सर लोगों का सवाल होता है कि क्या ठंड के मौसम में केला खाना सही है? कई लोग मानते हैं कि केला ठंडा होता है और इससे सर्दी-खांसी बढ़ सकती है. हालांकि इस बारे में डाइटिशियन की राय कुछ अलग है. एक्सपर्ट्स की मानें तो केला सही मात्रा और सही तरीके से खाएंगे, तो सर्दियों में भी फायदा मिलेगा.

नोएडा के डाइट मंत्रा की फाउंडर और डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि केला पोषक तत्वों का पावरहाउस है. इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन B6 और नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है. सर्दियों में जब शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, तब केला थकान दूर करने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है. यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है. हालांकि ठंड के मौसम में केला खाने का तरीका बहुत मायने रखता है. गलत तरीके और गलत समय पर केला खाने से नुकसान भी हो सकता है.

डाइटिशियन के मुताबिक ठंड के मौसम में केला सुबह या दोपहर के समय खाना ज्यादा बेहतर होता है. रात के समय या बहुत ठंडे मौसम में केला खाने से कुछ लोगों को कफ, जुकाम या गले में खराश की शिकायत हो सकती है. सर्दियों में केले को थोड़े बदलाव के साथ खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं. जैसे आप केले को हल्का गर्म दूध, ओट्स या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं. कुछ लोग केले को घी में हल्का सा भूनकर या दालचीनी के साथ खाते हैं, जिससे उसका ठंडा प्रभाव कम हो जाता है. इस तरह केला पाचन के लिए भी बेहतर हो जाता है और सर्दी लगने का डर भी नहीं रहता.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट की मानें तो केला सर्दियों में कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाता है. हालांकि जरूरत से ज्यादा केला खाने पर गैस, भारीपन या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है. इसलिए डाइटिशियन दिन में एक केला पर्याप्त मानती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ठंड के मौसम में केला खाना पूरी तरह से मना नहीं है. अगर आप सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से केला खाते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही पहुंचाएगा.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

ठंड के मौसम में केला खाना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन से जान लीजिए हकीकत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *