Last Updated:
Right Way To Eat Banana: केला सेहतमंद गुणों और पोषक तत्वों का भंडार वाला फल है. इसके रोजाना सेवन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लेकिन केला खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, ये एक गलती सारे फायदों को खत्म कर सकती है.
केला खाने के सलाह के साथ पानी नहीं पीने की नसीहत भी दी जाती है. घर पर भी आपने अपने बड़े-बूढ़ों से ये बात जरूरी सुनी होगी कि केला खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, वरना तबीयत खराब हो जाती है. लेकिन फिर भी अक्सर हम में से ज्यादातर लोग इस बात को मन का डर मानकर नजरअंदाज करते रहते हैं.
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केला खाने के बाद तुरंत पानी पीने से शरीर पर इसका क्या असर होता है. इसके साथ ही ये बात भी साफ हो जाएगी कि घर के बड़े-बुजुर्ग भले ही आपसे कम पढ़े लिखे हो लेकिन खाने के नियम के बारे में आपसे ज्यादा समझ रखते हैं.
पोषक तत्वों का खान केला
केले एक तरह का सुपर फ्रूट है, इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो इसे डाइजेशन के लिए के बेहतरीन फल बनाती है. इसके अलावा केले में प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, कॉपर, कार्ब्स, पोटेशियम, विटामिन सी, ए और बी6 होती होता है..
केला खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?
ज्यादातर लोग केला खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते है, जो कि सेहत के नजरिए से एक बड़ी गलती साबित हो सकती है.ऐसा करने से पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. केले में मौजूद पोटेशियम पानी के साथ मिलकर एसिडिटी, ब्लोटिंग, गैस और पेट खराब करने की स्थिति को पैदा करने का काम करता है.
केला खाने के बाद पानी कब पिएं?
केला खाने के बाद यदि आपको पानी पीना ही है, तो कम से कम आधे घंटे तक का इंतजार जरूर करें. इतनी देर में केले में मौजूद सभी पोषक तत्व आसानी से शरीर में एब्जॉर्ब हो जाएंगे.
केला का सही तरीका और फायदे
केले में मौजूद पोटेशियम स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है.विटामिन ए और सी आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद हैं. नाश्ते में केला खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसे दही जैसे वसायुक्त और पेट भरने वाले खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाने से ज्यादा लाभ मिलता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.