Last Updated:
Lemon Water Health Benefits: आमतौर पर नींबू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कहीं डॉ. भी इसे पीने कि सलाह देते है. लेकिन क्या सर्दियों में नींबू पानी पीना चहिए या नहीं. आइए जानते हैं.
ठंड के मौसम की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है. यह मौसम आते ही लोगों की पसंद भी बदलने लगती है. ज्यादातर लोग चाय, कॉफी, और गर्म चीजों की तरफ ज्यादा झुकते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट देते हैं. ऐसी ठंड में लोग अक्सर ठंडी चीजों से दूरी बना लेते हैं, ताकि सर्दी-जुकाम या दूसरी दिक्कतें न हों.

लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वे हर मौसम में खाली पेट नींबू पानी जरूर पीते हैं. चाहे बाहर कड़कड़ाती सर्दी हो या तेज गर्मी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ठंड में नींबू पानी पीना सही है? क्या इससे शरीर को कोई नुकसान हो सकता है? कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में नींबू पानी पीने से तबीयत खराब हो सकती है, जबकि कुछ लोग इसे इस मौसम में भी फायदेमंद बताते हैं. अगर आपको भी इस बारे में भ्रम है, तो चलिए सुनते हैं उज्जैन के स्वास्थ्य विशेष डॉ. शर्मा की राय और जानते हैं कि सर्दियों में नींबू पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक.

ठंड के मौसम में अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं, तो इसे हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीना सबसे सही माना जाता है. इसमें चीनी बिल्कुल न मिलाएँ. सुबह खाली पेट आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नींबू में प्राकृतिक रूप से विटामिन C और सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में असरदार है और वजन कम करने की प्रक्रिया में भी सहायक माना जाता है. सर्दियों में भी नींबू पानी शरीर को हल्का, साफ और एक्टिव रखने का एक आसान और प्राकृतिक तरीका है.

ठंड के मौसम में गुनगुना नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन इसमें शहद या चीनी बिल्कुल नहीं मिलानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से इसके लाभ कम हो जाते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है. जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, वे नींबू पानी में थोड़ी सौंफ मिलाकर पिएँ—इससे जलन नहीं होगी और पाचन भी बेहतर रहेगा. एक और महत्वपूर्ण बात, नींबू पानी लगातार न पिएँ. एक सप्ताह सेवन करें और फिर एक सप्ताह का ब्रेक लें. इस तरह से पीने पर शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा और कई परेशानियाँ दूर हो सकती हैं.

इतना ही नही उन्होंने यह भी बताया कि हर किसी को नींबू पानी नहीं पीना चाहिए. जिन लोगों डॉ. नें किसी सर्जरी के बाद मना करा हो. वह इससे दुरी बनाकर रखे. इसके अलावा जिन लोगों को तेज एसिडिटी होती है, उनके लिए भी नींबू पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे जलन और बढ़ सकती है.जिनका पेट अंदर से सेंसिटिव है, या जिन्हें दांतों में सेंसिटिविटी और इनेमल कमजोर होने की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

कुल मिलाकर बात यह है कि सर्दियों में नींबू पानी पीना बिल्कुल सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसे पीने का तरीका और आपकी सेहत की स्थिति बेहद मायने रखती है. हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है, इसलिए सिर्फ आदत के आधार पर इसका सेवन शुरू न करें.

अगर आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, दवाइयाँ ले रहे हैं, या पेट व दांतों से जुड़ी कोई समस्या है, तो नींबू पानी को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहद जरूरी है. सही मात्रा, सही समय और सही तरीके से नींबू पानी पीने पर ही इसके फायदे पूरी तरह मिलते हैं और शरीर स्वस्थ बना रहता है.