क्या सर्दियों में हींग का सेवन करना चाहिए, कैसी होती है इसकी तासीर, जानें 5 बड़े फायदे, इस्तेमाल का तरीका

Hing health benefits: भारतीय रसोईघरों में कई तरह के मसाले होते हैं, जो भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही, आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं. हींग भी एक ऐसा ही मसाला है, जो भोजन में स्वाद लाने के साथ ही खुशबू भी बढ़ाता है. हालांकि, काफी लोगों को इसकी महक और टेस्ट पसंद नहीं आती है, लेकिन ये बेहद ही पौष्टिक होता है. हींग की गंध बहुत तीव्र होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में हींग की सबसे अधिक खपत भारत में होती है. हालांकि, इसका उत्पादन पहले भारत में नहीं होता था, इसलिए कच्ची हींग ईरान, खुरासान, अफगानिस्तान जैसे देशों से आयात की जाती थी. चलिए जानते हैं हींग के स्वास्थ्य लाभ के बारे में…

हींग के सेवन के फायदे (Hing ke fayde)

-हींग का इस्तेमाल भोजन में करने से इसका सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ता है, बल्कि ये भोजन को पौष्टिक भी बनाता है. जिन लोगों को पेट संबंधित समस्याएं जैसे ब्लोटिंग, अपच, गैस है, उन्हें थोड़ी सी हींग के पाउडर को पानी में घोल बनाकर नाभि पर लगाना चाहिए. आधे घंटे में राहत मिल जाएगी. हींग न केवल भारतीय मसालों का अनिवार्य हिस्सा बन गई है, बल्कि स्वास्थ्य और घरेलू इलाज में भी इसका महत्व बहुत बड़ा है.

-आयुर्वेद के अनुसार, हींग का स्वाद तीखा और सुगंध तेज होती है. इसमें एंटीबैक्टीरियल, सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो कई परेशानियों से राहत देते हैं. हींग शरीर में नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है.

-सर्दियों में शरीर की अग्नि, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और जोड़ों पर सबसे अधिक असर पड़ता है. पेट की पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है. ऐसे में पाचन का कार्य सही तरीके से हो, इसलिए हींग का सेवन जरूरी है.

-सर्दियों में अक्सर लोगों को पेट में ऐंठन हो जाता है, पेट जकड़ सा जाता है. ऐसे में आप गर्म पानी में हींग का थोड़ा सा पाउडर मिक्स करके पिएं. इससे ये समस्या दूर होगी. गैस, अपच, एसिडिटी भी शांत होगी. हींग भोजन को भी सही तरीके से पचाता है.

-सर्दियों में सीने में बगलम जम जाता है. खांसी-बलगम शरीर को कमजोर बना देती है.ऐसे में एक चुटकी हींग को गर्म घी में मिलाकर पीने से गले में जमा कफ ढीला होकर बाहर आने लगेगा.

-सर्दियों में जकड़न से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द रहने लगता है. ऐसे में आप चुटकी भर हींग के पाउडर को तिल के तेल में मिक्स करके लगाएं. ये तेल दर्द, कसाव, मांसपेशियों के जकड़न को दूर कर देगा.

-कई बार भूख नहीं लगती है. आपको भी भूख कम लग रही है और इसका असर शरीर पर दिखने लगा है तो आप हींग का सेवन काले नमक के साथ करें.ये भूख बढ़ाने वाले टॉनिक की तरह असर करेगा. हींग और काले नमक का सेवन भोजन करने से 30 मिनट पहले करें. इससे पेट सक्रिय होगा, भोजन जल्दी पचेगा.

सर्दियों में गुनगुने पानी में नींबू और हींग मिलाकर पीना चाहिए. इससे अधिक तेल-मसाले वाली चीजों के सेवन के बाद पेट में लगने वाला भारीपन कम होता है. शरीर से टॉक्सिन निकलता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *