बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी गिरी और सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई। …और पढ़ें
HighLights
- शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बनी किसानों की तबाही, 12 एकड़ गेहूं राख।
- लपटों में जल गई साल भर की मेहनत, सात किसानों की आंखों में आंसू।
- तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसे ने किसानों की कमर तोड़ दी।
सतना। एक तरफ जहां बे-मौसम बारिश व खरीदी में शाश्किय लेटलतीफी सिर दर्द बनी हुई थी। तो वही उचेहरा के किसानों के खेतों के ऊपर से गुजरी 11000 केवी की लाइन ने किसानों की साल भर की मेहनत पर आग लगा दी। जी हां, जिले में बढ़ती गर्मी और तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसे ने किसानों की कमर तोड़ दी।
मंगलवार देर शाम उचेहरा जनपद क्षेत्र एवं नागौद थाना अंतर्गत पिपरोखर गांव में बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी गिरी और सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई।

तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसी के काबू में नहीं आ सकी।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना सब कुछ निगल चुकी थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सात किसानों की 12 एकड़ की फसल नष्ट
इस भीषण आगजनी में किसान रामरतन मिश्रा, मनीष सिंह, संजय तिवारी, रामभान तिवारी, रामजी मिश्रा, कन्हैयालाल मिश्रा और रामसेवक वर्मन के खेतों में खड़ी करीब 12 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। किसानों की आंखों के सामने उनकी साल भर की मेहनत धुएं में तब्दील हो गई, जिससे वे पूरी तरह टूट गए।
.jpg)
घटना ने फिर खड़े किए सवाल...
इस घटना ने एक बार फिर बिजली लाइनों की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित किसान अब प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनकी कुछ भरपाई हो सके और वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
.