MP में पेट्रोल छिड़क कर किराने की दुकान में आग लगाई, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसा

सतना में शनिवार एक सनसनीखेज आगजनी की घटना हुई, जिसमें प्रियंका किराना स्टोर को कथित तौर पर आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने पेट्रोल छिड़ककर जलाकर राख कर दिया। देखते ही देखते विकराल लपटों ने आसपास का इलाका दहशत में डाल दिया। दुकान संचालक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

Publish Date: Sun, 02 Nov 2025 02:16:09 PM (IST)

Updated Date: Sun, 02 Nov 2025 02:16:09 PM (IST)

MP News: किराने की दुकान में आग लगाते अपराधी।

HighLights

  1. दुकानदार रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलसे, भर्ती।
  2. पूरा सामान और दुकान कुछ ही मिनटों में जला-खाक।
  3. आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना: जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौंध में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के ही आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने कथित रूप से प्रियंका किराना स्टोर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान चंद मिनटों में जलकर राख हो गई।

दुकान संचालक गंभीर रूप से झुलसा

इस घटना में दुकान संचालक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपित देर रात दुकान के पास पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान से उठती लपटों ने आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान सहित पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *