बॉलीवुड के रोबिन हुड यानी सबके भाईजान सलमान खान आज भी फैंस के दिल में राज करते हैं. उनका फैंडम आज भी उतना ही तगड़ा है, जितना की 90s के दशक में थी.
लेकिन बीते सालों से मिल रही लगातार धमकियों के कारण से सलमान पब्लिकली आने से बचते हैं. अगर आते भी हैं, तो तगड़ी सिक्योरिटी और प्रोटेक्शन के साथ दिखते हैं. भीड़ के बीच सलमान खान बुरी नजर से खुद को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.
सलमान का वीडियो हुआ वायरल?
सोशल मीडिया पर दंबग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो खुद को बुरी नजर से बचाते हुए दिख रहे हैं. सलमान ने आखिर ऐसा क्यों किया?
दरअसल 31 मार्च को सलमान एक इवेंट में शामिल हुए थे. प्रेसिडेंट कप 2026 की ग्रेंड ओपनिंग सेरेमनी उन्होंने अटेंड की थी. इवेंट में उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी दिखाई दिए थे.
सलमान खान को देखने के लिए वहां दर्शकों की भारी भीड़ पहुंची थी. इस दौरान सलमान खान और एकनाथ शिंदे ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज किया साथ ही 1 करोड़ की प्राइज मनी का भी ऐलान किया. सलमान खान को इवेंट में देख फैंस बेकाबू हो गए थे.
सलमान खान के हाथों में कौन- सी रिंग?
इस इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पॉकेट से एक रिंग निकालकर पहनते हैं. सलमान रिंग को पॉकेट से निकालकर चुपके से मिडिल फिंगर में पहन लेते हैं. अब लोगों के बीच इस बात की उत्सुकता बनी हुई है कि, आखिर उन्होंने कौन-सी रिंग अपनी उंगलियों में पहनीं थी.
बता दें कि, इवेंट के दौरान सलमान खान ने अपनी उंगलियों में नीलम (Blue Sapphire) रत्न पहनते हैं, जो सुरक्षा और सफलता से जुड़ी मानी जाती है. इसके अलावा सलमान अपने हाथों में फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट भी पहनते हैं, जो उनके पिता सलीम खान ने उन्हें गिफ्ट किया था.
नीलम रत्न किसे पहनना चाहिए?
यह एक बात समझनी सबसे जरूरी है कि, नीलम रत्न हर किसी को नहीं पहनना चाहिए.
- जिनकी कुंडली में शनि मजबूत और शुभ स्थिति में हो.
- जिनकी राशि मकर (Capricorn) या कुंभ (Aquarius) हो
- जो लोग करियर में स्थिरता और तेज ग्रोथ चाहते हैं.
नीलम के फायदे
- नीलम पहनने से व्यक्ति को करियर में अचानक ग्रोथ मिल सकती है.
- आर्थिक स्थिरता आती है.
- नकारात्मक ऊर्जा और दुर्घटना से राहत मिलती है.
- मानसिक संतुलन में सुधार देखने को मिलता है.
नीलम के नुकसान (गलत व्यक्ति के लिए)
अब असल बात समझो, बिना कुंडली दिखाए जो लोग नीलम पहनते हैं उन्हें कुछ नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है.
- अचानक आर्थिक नुकसान
- मानसिक तनाव और बेचैनी
- रिश्तों में तनाव
- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं
- काम में रुकावट और बदनसीबी
- कई मामलों में नीलम पहनते ही 24-28 घंटे में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है, अच्छा भी और बुरा भी.
पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया ब्रेसलेट
सलमान की रिंग पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर्स ने कहा कि, सलमान ने नीलम का पत्थर पहना है, जो कि शनि से जुड़ा है. ये करियर में ग्रोथ, वित्तीय स्थिरता के लिए धारण किया जाता है. ये पत्थर नेगेटिव एनर्जी, एक्सीडेंट और घटनाओं से बचाता है. इसके साथ ही इमोशनली आपको स्टेबल रखता है.
हर कोई जानते हैं बीते कई सालों से सलमान के सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं. उन्हें पर्सनली और प्रोफेशनली कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से उन्हें मारने की धमकी दे रहा है. वहीं एक्टर की बैक टू बैक फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. बीते दिन उनके पिता सलीम खान की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अक्षय कुमार से हुई महाकाल मंदिर में चूक! नंदी के कान में मनोकामना कहते समय हुई ये गलती!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.