Samsung यूजर्स को झटका! बंद हो रहा ये ऐप, जुलाई से पहले इस प्लेटफॉर्म पर करना होगा स्विच

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Samsung Messages App: स्मार्टफोन बाजार की दिग्गज कंपनी Samsung ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़े बदलाव का ऐलान किया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसका पुराना Samsung Messages ऐप जुलाई 2026 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए Google Messages का इस्तेमाल करना होगा.

क्यों बंद किया जा रहा है Samsung Messages ऐप?

Samsung का यह मैसेजिंग ऐप पिछले कई सालों से Galaxy स्मार्टफोन्स का हिस्सा रहा है लेकिन अब कंपनी इसे पूरी तरह खत्म करने जा रही है. जुलाई 2026 के बाद यह ऐप ज्यादातर डिवाइसेज पर काम करना बंद कर देगा. हालांकि, इमरजेंसी नंबर या जरूरी कॉन्टैक्ट्स के लिए सीमित इस्तेमाल संभव रहेगा लेकिन सामान्य मैसेजिंग के लिए यह ऐप बेकार हो जाएगा.

यह बदलाव खास तौर पर उन स्मार्टफोन्स को प्रभावित करेगा जो Android 12 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलते हैं. वहीं, पुराने Android 11 या उससे नीचे वाले डिवाइसेज में यह ऐप कुछ समय तक चलता रहेगा.

Google Messages की ओर क्यों बढ़ रहा Samsung?

दरअसल, Samsung पिछले कुछ सालों से धीरे-धीरे अपने यूजर्स को Google के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तरफ शिफ्ट कर रहा था. अब कंपनी ने इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. नए Galaxy फोन्स में पहले से ही Google Messages इंस्टॉल आ रहा है और इसे डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट किया जा रहा है.

यूजर्स को क्या करना होगा?

अगर आप Galaxy फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको जुलाई से पहले ही Google Messages ऐप डाउनलोड करके उसे डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बनाना होगा. ऐसा करने से आपकी SMS और MMS सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी और आपको नए फीचर्स का भी फायदा मिलेगा.

Google Messages के क्या हैं फायदे?

Google Messages के साथ यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे. इसमें RCS (Rich Communication Services) सपोर्ट शामिल है जिससे आप हाई-क्वालिटी फोटो-वीडियो भेज सकते हैं, ग्रुप चैट कर सकते हैं और रियल-टाइम टाइपिंग इंडिकेटर देख सकते हैं. इसके अलावा AI आधारित स्मार्ट रिप्लाई, स्पैम मैसेज पहचानने की सुविधा और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं.

यूजर्स की चिंताएं भी सामने आईं

हालांकि इस बदलाव से सभी यूजर्स खुश नहीं हैं. कुछ लोगों को Samsung Messages का इंटरफेस और कस्टमाइजेशन ज्यादा पसंद था. वहीं, कुछ यूजर्स को यह भी चिंता है कि अब उन्हें Google के इकोसिस्टम पर ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

24 घंटे चलने पर कितनी बिजली खपत करता है 50W वाला सीलिंग फैन? जानिए पूरा जोड़-गणित

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *