Last Updated:
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने विकारी देते हुए बताया कि शिवलिंगी बेहद उपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है, इसका इस्तेमाल महिला पुरुष करके यौन शक्ति को मजबूत कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की यौन संबंधी समस्याओं में यह तेजी से आराम देने का काम करती है.
बागपत: शिवलिंगी चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है. पाचन शक्ति को बेहद मजबूत करती है और शरीर को ताकत देने का काम करती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. वही शिवलिंगी का इस्तेमाल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है और यह औषधि महिला और पुरुषों की यौन शक्ति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होती है. इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए.
यौन शक्ति होती है मजबूत
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने विकारी देते हुए बताया कि शिवलिंगी बेहद उपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है, इसका इस्तेमाल महिला पुरुष करके यौन शक्ति को मजबूत कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की यौन संबंधी समस्याओं में यह तेजी से आराम देने का काम करती है.
शरीर को ताकतवर बनाने में मददगार
शिवलिंगी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में होती है, जिससे यह शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी और चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम करती है. शरीर को ताकतवर बनाने में मददगार साबित होती है. वही शिवलिंगी का उपयोग करने से मौसम बदलने के साथ होने वाली स्किन संबंधित समस्याओं में करने से भी तेजी से फायदे देखने को मिलते हैं. तेज बुखार को भी धीरे-धीरे कम करने का काम करती है.
वजन को करता है नियंत्रित
चिकित्सक ने बताया कि भाग दौड़ भरी लाइफ में वजन बढ़ने की समस्या भी तेजी से देखने को मिलती है. उसमें भी यह शिवलिंगी बीज अच्छा काम करते हैं. वजन को नियंत्रित रखते हैं. इसका इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सा की सलाह जरूर लें.
कैसे करना है इस्तेमाल
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी ने बताया किशिवलिंगी के बीज का उपयोग आप चूर्ण के रूप में कर सकते हैं. इसका उपयोग दूध और पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं इसका इस्तेमाल करने से पहले आप चिकित्सक का परामर्श लें और जरूरी मात्रा में ही इसका उपयोग करें.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें