लिस्टिंग वाले दिन ही इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, दिया तगड़ा मुनाफा, निवेशकों की हुई बल्ले बल्ले

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Tenneco Share News: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 19 नवंबर को टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों की जबरदस्त शुरुआत हुई है. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी के शेयर 25 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर 498 रुपए पर लिस्ट हुई.

वहीं एनएसई पर कंपनी के शेयर 498 रुपए पर लिस्ट हुए. जो कि 27 फीसदी प्रीमियम की दर को दिखाता है. कंपनी की ओर से दोनों ही एक्सचेंजों पर कंपनी की शेयर की कीमत 397 रुपए तय की गई थी. निवेशकों ने टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों पर दांव 12 नवंबर से 14 नवंबर के बीच लगाया था. 

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

सप्ताह के तीसरे कारोबारी ट्रेडिंग सेशन, बुधवार को बीएसई पर टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है. दोपहर करीब 2:05 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 499.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे है. शेयरों में लगभग 25 फीसदी या 102 रुपए की उछाल देखने को मिल रही है.

कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर 517 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचे थे. वहीं एनएसई पर कंपनी के शेयरों में लगभग 102 रुपए या 25 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और यह 502 रुपए पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी दिन के दौरान कंपनी शेयर 517 रुपए के हाई लेवल के आंकड़े पर पहुंच गए थे. कंपनी का मार्केट कैप करीब 20,222 करोड़ रुपए है.

आईपीओ पर निवेशकों ने जताया था भरोसा

टेनेको क्लीन एयर के आईपीओ पर निवेशकों ने अपना भरोसा जताया था. कंपनी शेयरों पर कुल 61.79 गुना निवेशकों ने दांव लगाया था. कंपनी को रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 5.37 गुना सब्सक्राइबर मिले थे. वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ को 42.79 गुना सब्सक्राइ किया था.

कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया था. यानी कि, निवेशकों को 14,689 रुपए का एकमुश्त निवेश करना पड़ा था.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में आने वाली है जोरदार तेजी? सेंसेक्स के लिए 107,000 का टारगेट सेट, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *