Zomato Eternal Shares: Eternal Limited (Zomato) के शेयरों में हाल के दिनों में काफी गिरावट देखने को मिली. मार्च 2026 में कंपनी के शेयर अक्टूबर में अपने हाई लेवल से 40 परसेंट से ज्यादा टूट चुके हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ब्रोकरेज फर्म JM Financial की उम्मीदें अभी भी इस स्टॉक पर टिकी हुई है. ब्रोकरेज का मानना है कि गिरावट के बाद शेयर काफी आकर्षक कीमतों पर मिल रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को जमकर इनकी खरीदारी करनी चाहिए.
लगातार गिरते जा रहे शेयर
पिछले साल अक्टूबर में 368.45 रुपये प्रति शेयर के अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंचने के बाद सोमवार को शेयरों में 42 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई और यह 212.60 रुपये प्रति शेयर के अपने निचले स्तर पर आ गया. JM Financial ने बताया कि इस गिरावट का पहला दौर कंपनी की लीडरशिप में बदलाव के बाद से शुरू हुआ.
जनवरी में अपने Q3 के नतीजों का ऐलान करते हुए कंपनी ने बताया था कि कंपनी के फाउंडर और CEO दीपेंद्र गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा उनकी जगह लेंगे. इस खबर के बाद शेयरों पर निवेशकों का भरोसा डगमगाया. बाद में Eternal के शेयरों में और गिरावट आई क्योंकि ईरान में जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट के और लंबे समय तक बंद रहने की आशंकाएं जताई गईं. इससे देश में LPG संकट और गहरा सकता है, जिसका असर कंपनी पर पड़ेगा.
क्यों है ब्रोकरेज को भरोसा?
- जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि देश में LPG संकट के असर को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. ब्रोकरेज को भरोसा है कि जैसे ही एक बार मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियां बेहतर होंगी कंपनी तेजी से रिकवरी करेगी.
- ब्रोकरेज ने FY26 की चौथी तिमाही के लिए एटरनल के नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) में सालाना 18 परसेंट ग्रोथ का अनुमान लगाया है. यह पिछले सात तिमाहियों के मुकाबले सबसे मजबूत होगा.
- ब्रोकरेज का यह भी मानना है कि बेशक मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण LPG की सप्लाई में कुछ रुकावटें आई हैं. लेकिन बड़े रेस्टोरेंट चेन या क्लाउड किचन के पास अपना बैकअप सिस्टम होता है. इससे डिलीवरी वॉल्यूम पर बहुत लंबे समय तक असर पड़ने की संभावना बहुत कम है.
- एटरनल के शेयरों को 400 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए ब्रोकरेज ने बताया कि कीमत में गिरावट शेयरों को खरीदने का एक अच्छा मौका हो सकता है. जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि इसमें आने वाले समय में 80 परसेंट तक की तेजी आ सकती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
बिकने जा रहा सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी का बड़ा हिस्सा, भनक लगते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक
.