Shardiya Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि समाप्त, अब शारदीय नवरात्रि कब ? नोट करें डेट, तिथि कैलें

Shardiya Navratri 2026 Date: आज चैत्र नवरात्रि का समापन हो रहा है. माता के भक्तों को अब शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहेगा. शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण नवरात्रि है. इस दौरान दुर्गा पूजा और दशहरा भी मनाए जाते हैं.

इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इसका समापन 20 अक्टूबर 2026 को होगा. शारदीय नवरात्रि के दौरान लोग अपने घर जाने के लिए पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना से लेकर नवमी तिथि और व्रत पारण तक तिथि कैलेंडर, कलश स्थापना मुहूर्त सभी यहां जान लें.

शारदीय नवरात्रि 2026 तिथि कैलेंडर

  • 11 अक्टूबर 2026 – प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना
  • 12 अक्टूबर 2026 – द्वितीया तिथि
  • 13 अक्टूबर 2026 – तृतीया तिथि
  • 14 अक्टूबर 2026 – चतुर्थी तिथि
  • 15 अक्टूबर 2026 – पंचमी तिथि
  • 16 अक्टूबर 2026 – षष्ठी तिथि (दुर्गा पूजा शुरू)
  • 17 अक्टूबर 2026 – सप्तमी तिथि, महासप्तमी
  • 18 अक्टूबर 2026 – सप्तमी
  • 19 अक्टूबर 2026 – दुर्गा अष्टमी तिथि
  • 20 अक्टूबर 2026 –  नवमी तिथि, नवरात्रि व्रत पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना 2026

अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर 2026 रात 9.19 से शुरू होगी और अगले दिन 11 अक्टूबर 2026 को रात 9.30 पर इसका समापन होगा.

  • घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 06:19 – सुबह 10:12
  • घटस्थापना अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:44 – दोपहर 12:31

पुराणों में शारदीय नवरात्रि का महत्व

पुराणों के अनुसार, जब महिषासुर नामक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचाया, तब देवताओं की प्रार्थना पर मां दुर्गा प्रकट हुईं और नौ दिनों तक युद्ध कर दसवें दिन उसका वध किया. शारदीय नवरात्रि को अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है.

  • शारदीय नवरात्रि में सूर्य दक्षिणायन में होता है, जो साधना, तप और शक्ति अर्जन का समय माना जाता है.
  • इन दिनों में साधना करने से आत्मा शुद्ध होती है और ईश्वर के प्रति भक्ति बढ़ती है.
  • शारदीय नवरात्रि में देवी के उग्र और शक्तिशाली रूपों की पूजा होती है, जो बुराई के नाश का प्रतीक है.
  • पुराणों के अनुसार, इन दिनों की गई भक्ति से पाप समाप्त होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है.
  • शारदीय नवरात्रि में साधना करने से बाधाओं का नाश, शत्रुओं पर विजय और आत्मबल में वृद्धि होती है.

शारदीय नवरात्रि में क्या-क्या करें

  • घटस्थापना (कलश स्थापना): – पहले दिन विधिपूर्वक कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान करें.
  • व्रत और उपवास – श्रद्धा अनुसार फलाहार या निर्जल व्रत रखें, जिससे मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं.
  • नवदुर्गा की पूजा – हर दिन मां के अलग-अलग स्वरूप (शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक) की पूजा करें.
  • दान-पुण्य – गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ – पूरे नौ दिन या रोजाना इसके अध्यायों का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है. ऐसा संभव न हो तो दुर्गा चालीसा का पाठ करें
  • हवन और यज्ञ – अष्टमी या नवमी के दिन हवन करना विशेष फलदायक होता है.
  • कन्या पूजन (कन्या भोज) – अष्टमी या नवमी पर छोटी कन्याओं को देवी रूप मानकर उनका पूजन और भोजन कराएं.

Diwali 2026 Date: 2026 में अक्टूबर नहीं नवंबर में होगी दिवाली, रहेगी भयंकर ठंड

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *