Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की

Shab-e-Barat 2026 Wishes: शब-ए-बारात इस्लाम धर्म के अहम त्योहारों में एक है शब-ए-बारात की रात को मगफिरत यानी माफी की रात कहा जाता है. इस्लाम में ऐसी मान्यता है कि, इस रात अल्लाह अपने बंदों से सारे गुनाहों को माफ कर देता है.

शब-ए-बारात इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की 14वीं और 15वीं रात को मनाया जाता है. इस साल शब-ए-बारात 3 फरवरी की रात शुरू होकर 4 फरवरी 2026 सुबह तक रहेगा. यह त्योहार रात में मनाया जाता है. मुसलमान पूरी रात जागकर दुआ, कुरआन की तिलावत और सखावत करते हैं. अपने पूर्वजों के क्रब पर जाकर उनके मोक्ष की कामना करते हैं.

शब-ए-बारात के खास मौके पर आप भी अपनों को और अपने चाहने वालों को ये खूबसूरत पैगाम भेकर इस दिन की मुबारकबाद दे सकते हैं. यहां देखें शब-ए-बारात के लिए मुबारक मैसेज (Happy Shab-E-Barat 2026 Wishes in Hindi).

या अल्लाह मैं तुझसे मांगता हूं,
ऐसी माफी जिसके बाद कोई गुनाह ना हो,
ऐसी सेहत जिसके बाद कोई बीमारी ना हो,
ऐसी रजा जिसके बाद कोई नाराजगी ना हो।
शब-ए-बारात मुबारक!

जवाब खुदा है हर सवाल का
तू नए-नए सवाल ना बना,
ये रहमत की रात है बंदे
तू बवाल न बना.
शब-ए-बारात 2026 मुबारक

आज मौका है इबादत का
आज है मौका दुआओं का
कर लो आज जी भरके अल्लाह को याद
आएगा फिर यह दिन अब एक साल बाद
शब-ए-बारात मुबारक

Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

दिल से दुआ कर लो आज की रात
कुबूल होगी दुआ आज की रात
शब-ए-बारात मुबारक हो..

Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

रहमतों की बारिश होगी शब-ए-बारात में
आओ इबादत करें अपने रब के
हम सब मिलकर साथ में
शब-ए-बारात की मुबारकबाद


Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

यह खुशकिस्मती है हमारी
हम उस मुल्क के वासी हैं,
कभी नबी ने कहा था
मुझे हिन्द से ठंडी हवा आती है.
शब-ए-बारात मुबारक 2026

Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

आज की रात अपने अल्लाह से मांगो ऐसी दुआ
जिसमें माफी के बाद कोई गुनाह न हो
मुल्क हो दुनिया में रहे अमन
यह वतन बन जाए रहमतों से चमन
शब-ए-बारात 2026 मुबारक


Shab-e-Barat 2026 Wishes: जवाब खुदा है हर सवाल का..खूबसूरत मैसेज भेज अपनों को दें शब-ए-बारात की मुबारकबाद

रहमतों की आई है रात
दुआ है आप सदा रहें आबाद
दुआ में रखना हमें भी याद
मुबारक हो आपको ‘शब-ए-बारात’!

अल्लाह तूने सुंदर जीवन दिया है,
तूने ही ये मुबारक रात दी है,
तू ही मेरा आने वाला कल संवारेगा,
तेरी रजा में ही मुझे खुशियां मिलेंगी.
शब-ए-बारात की मुबारकबाद 2026

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *