Shab-E-Barat 2026: शब-ए-बारात को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, मौलाना खालिद रशीद फरागी महल (Farangi Mahal) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर त्योहार को सलीके से मनाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी है. वीडियो में बताया गया है कि, शब-ए-बारात पर मुसलमानों को किन कामों से तौबा करना चाहिए और कौन से नेक काम करने चाहिए.
Islamic Centre of India, Farangi Mahal द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि, शब-ए-बारात 2026 मंगलवार 3 फरवरी की रात होगी जबकि 4 फरवरी को रोजा रखना रसूल-ए-अकरम हजरत मोहम्मद की सुन्नत है. शब-ए-बारात के मुबारक मौके पर मुलमान इबादत, दुआ, तौबा और आत्मसंयम में पूरी रात गुजारे.
इबादत में बिताएं रात- वीडियो में फरंगी महल मुसलमानों को संदेश देते हैं कि, शब-ए-बारात इस्लाम की उन चुनिंदा रातों में एक है जब अल्लाह अपने बंदों की सारी दुआएं कुबूल करते हैं, गुनाहों की माफी के लिए सारे दरवाजे खोल देते हैं और रहमत व बरकत नाजिल होती है. इसलिए इस रात नमाज, तिलावत-ए-कुरान, जिक्र-ओ-अज़कार और दुआओं में रात बिताएं.
शोर शराबे से बचें- फरंगी महल कहते हैं कि, शब-ए-बारात की रात शोर-शराबे और दिखावे से बचे, गैर जरूरी गतिविधियों में समय बिताने के बजाय पूरे खुलूस और तवज्जो के साथ अल्लाह की इबादत करें. अपने पिछले गुनाहों की माफी मांगे और इससे तौबा करते हुए नेक जिंदगी का संकल्प लें.
आतिशबाजी से परहेज- इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने शब-ए-बारात पर आतिशाबाजी से दूर रहने की अपील की है. इस पटाखे जलाने या शोर-शराबा करना इस्लामिक शिक्षाओं का हिस्सा नहीं है. इसके साथ ही इस मगफिरत की रात बाइक स्टंट, तेज रफ्तार में वाहन चलाने और कानून विरोधी कामों को करने से बचें.
सदका और खैरात- फिरंगी महल ने कहा कि, इस नेक मौके पर मुसलमान गरीब और जरूरतमंदों में सदका और खैरात दें. भूखे को खाना खिलाएं और कमजोर तबके के लोगों की मदद करें. इन नेक कामों से अल्लाह की रजा मिलती है.
कब्रिस्तान जाने वाले क्या करें- शब-ए-बारात की रात लोग अपने पूर्वजों के कब्र यानी कब्रिस्तान भी जाते हैं और फूल चढ़ाकर मोमबत्तियां जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए भी फिरंगी महल ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि, लोग कब्रिस्तान जाते समय निर्धारित पार्किंग वाली जगह पर ही अपने वाहन खड़े गए, जिससे कि यातायात बाधित न हों और किसी को परेशानी न हो. साथ ही कानूनी नियमों का पूरी तरह से पालन करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.