सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी: 84,400 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा, ऑटो और IT शेयरों में खरीदारी


शेयर बाजार में आज यानी 11 फरवरी को तेजी है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 50 की अंक बढ़त है, ये 26,000 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, आईटी और मेटल शेयर्स में खरीदारी है। ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1% चढ़ा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। वहीं निफ्टी-50 के 35 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में तेजी घरेलू निवेशकों ने 10 फरवरी को 1,174 करोड़ के शेयर खरीदे आज आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का आखिरी दिन
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स कंपनी के IPO का आज आखिरी दिन है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। आय फाइनेंस इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। कल बाजार में बढ़त रही थी इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 208 अंक की तेजी के साथ 84,274 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 68 की अंक बढ़त रही, ये 25,935 पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज ऑटो, आईटी और मीडिया शेयर्स में बढ़त रही है। ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 1.37% चढ़ा है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *