सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 83,300 पर पहुंचा: निफ्टी में 150 अंकों की तेजी, 25,700 पर ट्रेड कर रहा; बैंकिंग शेयरों में खरीदारी


सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। ये 500 अंक (0.60%) चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 150 अंक (0.58%) ऊपर है। ये 25,700 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, 20% टूटा शेयर IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 20% गिरकर 67 रुपए पर आ गए हैं। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी में तेजी विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है।
शुक्रवार को 316 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 0.2% चढ़ा। वहीं शुक्रवार को यह 316 अंक यानी 0.38% चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इस हफ्ते 0.4% मजबूत हुआ। शुक्रवार को इसमें 117 अंक यानी 0.46% की तेजी आई और यह 25,571 पर बंद हुआ। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *