- Hindi News
- Business
- Stock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (6 February 2026) | IT Share Price
मुंबई42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 6 फरवरी (शुक्रवार) को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अभी सेंसेक्स 28 अंक की तेजी के साथ 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 30 अंक गिरकर 25,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिन के नीचले स्तर से सेंसेक्स में 532 अंक और निफ्टी में 166 अंक की रिकवरी देखने को मिली है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,925 का और निफ्टी ने 25,491 का डे लो बनाया था।
IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। इसके अलावा ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल सेक्टर के शेयर भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और सिर्फ 12 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी-50 के 36 शेयर नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में गिरावट
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.47% चढ़कर 54,073 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.87% नीचे 5,067 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.18% गिरकर 26,566 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़कर 4,080 पर ट्रेड कर रहा है।
- 5 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 1.20% नीचे 48,908 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.59% और S&P 500 1.23% गिरकर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने 5 फरवरी को 1,692 करोड़ के शेयर बेचे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 5 फरवरी को ₹1,692 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹924 करोड़ की खरीदारी की थी।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
कल भी बाजार में गिरावट रही
कल 5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही, ये 25,642 के स्तर पर बंद हुआ।
मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही।

.