- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (9 October 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
मुंबई9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 9 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 30 अंक की तेजी है। ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। आज IT, ऑटो और फाइनेंशियल शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।
LG इलेक्ट्रॉनिक के IPO का आज दूसरा दिन दक्षिण कोरिया की कंपनी LG की भारतीय यूनिट LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के IPO का आज आखिरी दिन है। इस ईश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक 10.18 करोड़ शेयर्स बेच रहे हैं, जिसकी वैल्यू 15,000 करोड़ रुपए है। यह कंपनी की 15% हिस्सेदारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.41% ऊपर 48,405 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 26,819 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.24% ऊपर 3,930 पर कारोबार कर रहा है।
- 8 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 46,601 पर फ्लैट बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 1.12% और S&P 500 में 0.58% की बढ़त रही थी।
कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 81,773 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 62 अंक की गिरावट रही, ये 25,046 के स्तर पर बंद हुआ था।

.