सेंसेक्स 350 अंक ऊपर 84,550 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 350 अंक ऊपर 84,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 25,900 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV), एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं।

निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। FMCG में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.27% ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई 2.10% ऊपर 50,337 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.95% ऊपर 26,409 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.04% चढ़कर 3,991 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.01% ऊपर 47,207 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और S&P 500 में 0.79% तेजी रही।

24 अक्टूबर को FIIs ने 622 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 24 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 621.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 173.13 करोड़ रुपए के नेट शेयर्स खरीदे।
  • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹244.02 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹33,989.76 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

शुक्रवार को 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5% तक की गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में 34 गिरे। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी रही।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *